ब्रेकिंग
CJP Leaders Detained by Delhi Police: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के प्रयास में सौरव दास और आशुतोष रांका स... Delhi Electric Buses: दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 नए मॉनिटरि... Bihar Flood News: छपरा में बाढ़ का पानी उतरने के बाद नई मुसीबत, मलबे और महामारियों के साए में जीने क... Moradabad Crime News: मुरादाबाद में दिव्यांग व्यक्ति की घर के अंदर निर्ममता से हत्या, खून से लथपथ मि... Delhi Police Social Media Crackdown: अफवाह फैलाने वाले 500 से ज्यादा पोस्ट डिलीट, 4 एफआईआर दर्ज और 1... Jammu and Kashmir Waqf Board Controversy: वक्फ बोर्ड के जुमे के खुतबे वाले प्रस्ताव पर छिड़ा विवाद, ... Atiq Ahmed Land Chakia Prayagraj: माफिया अतीक अहमद के कब्जे वाली जमीन पर बनेगी पद्मलोक आवासीय योजना,... Rahul Gandhi and Abhijit Dipke Appeal: इंद्रप्रस्थ पुनर्जागरण न्यास की अपील, त्योहारों के सीजन में द... Bhagalpur Viral Video: भागलपुर में ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चुरा रहा चोर हवा में लटका, 100 मीटर तक ... IKG PTU Convocation: आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी का 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित, सीएम मा...
देश

‘देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार नेवी, बजट आवंटन में आई गिरावट’

नई दिल्‍ली। नेवी प्रमुख करमबीर सिंह (Navy Chief Karambir Singh) ने नौसेना दिवस (नेवी डे), 4 दिसंबर मंगलवार को आयोजित एक संवाददाता सम्‍मेलन में नेवी की उपलब्धियों को गिनाया। उन्‍होंने देश को होने वाले तमाम खतरों से निपटने के लिए नेवी (Navy) को पूरी तरह तैयार बताया साथ ही भविष्‍य की योजना में तीन एयरक्राफ्ट (Aircraft Carrier) शामिल करने की बात कही। इसके अलावा उन्‍होंने स्‍वदेशी एयरक्राफ्ट का भी उल्‍लेख किया और कहा कि नेवी के लिए बजट आवंटन का आंकड़े में पिछले पांच सालों में गिरावट आई है।

नेवी चीफ ने कहा कि नेवी की दीर्घकालिक योजना में तीन एयरक्राफ्ट कैरियर शामिल हैं। उन्‍होंने कहा कि पहला स्‍वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर पूरी तरह से वर्ष 2022 तक काम करने लगेगा। साथ ही उन्‍होंने कहा कि तबतक हमारे पास MiG-29K एयरक्राफ्ट भी होगा। नेवी चीफ वार्षिक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने देश को आश्‍वासन दिया कि सुरक्षा चुनौतियों से लड़ने के लिए नेवी पूरी तरह तैयार है। उन्‍होंने कहा, ‘नेवी की दीर्घकालिक योजना में तीन एयरक्राफ्ट कैरियर को शामिल करना है।

नेवी चीफ ने कहा, ‘नेवी के एंटी पायरेसी ऑपरेशन के दौरान उन्होंने समुद्री डाकुओं द्वारा किए जा रहे अपराधों पर रोक लगाई और उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। इसके तहत 44 समुद्री डकैतों को विफल कर दिया गया और 120 समुद्री डकैतों की गिरफ्तारी हुई।’

उन्‍होंने आगे कहा कि लाइट कॉम्‍बैट एयरक्राफ्ट (Light Combat Aircraft, LCA) को सबसे पहले समर्थन नेवी ने ही दिया था। अब डीआरडीओ हमें ट्वीन इंजन डेक वाला एयरक्राफ्ट देना चाहता है और यदि यह हमारी जरूरतों के अनुसार होगा तो हम इसे अपने बेड़े में शामिल कर लेंगे।

उन्‍होंने कहा, ‘पिछले पांच सालों में नेवी का वार्षिक बजट आवंटन कम होकर 18 से 12 फीसद हो गया है।’  पड़ोसी देशों में चुनौतियों की बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि क्षेत्र में किसी अन्‍य देश की मौजूदगी हमें प्रभावित नहीं कर सकती है। हमारी तरह सोचने वाले देशों का साथ देने के लिए हम तैयार हैं। आमतौर पर 7-8 चीनी जहाज हिंद महासागर में रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button