ब्रेकिंग
Noida Protest NSA Case Update: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई अंतरिम रोक, जानिए... BJP State Incharges List 2026: बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी, 21 महिला नेताओं क... Snake Bite Incident in Hathras: घर में काम करते समय किशोरी को फिर काटा सांप, वन विभाग से मदद की गुहा... UP Politics News 2027: जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का नहीं हो सकता—मथुरा को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे... Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे...
झारखण्ड

Ranchi Grid Theft Case: रांची बिजली ग्रिड में बड़ी सेंधमारी, चोरों ने उड़ाया 1 टन कॉपर कॉइल; सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, पुलिस जांच शुरू

​रांची: जिले के पिठोरिया स्थित बिजली ग्रिड में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. अज्ञात चोरों के द्वारा एक हजार किलो कॉपर कॉइल चोरी कर लिया गया है. कॉपर कॉइल काफी महंगा होता है और बिजली ट्रांसफार्मर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है.

क्या है पूरा मामला

रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्दू बिजली ग्रिड में सोमवार की देर रात बेखौफ चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. अज्ञात चोरों ने सब स्टेशन के SST 33/.4KV ट्रांसफार्मर्स को निशाना बनाते हुए लगभग 1000 किलो कॉपर कॉइल काटकर अपने साथ ले गए. चोरी की वारदात रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है.

मामले की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप बच गया. इतने बड़े पैमाने पर कॉपर कॉइल की चोरी ने बिजली ग्रिड की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 1000 कॉपर कॉइल की कीमत 25 लाख रुपए से भी ज्यादा है.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही हेड क्वार्टर वन डीएसपी अमर कुमार पांडे, इंस्पेक्टर असित मोदी और थाना प्रभारी सतीश पांडे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई. वहीं, सुराग हासिल करने के लिए एफएसएल को भी बुलाया गया है.

डॉग स्क्वायड मौके पर

पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय ने बताया कि चोरी की वारदात की जांच की जा रही है. अपराधियों का पता लगाने के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. इतनी बड़ी मात्रा में कॉपर ले जाने के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button