ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

भारतीय जलसीमा में दिखा संदिग्‍ध चीनी जहाज: नेवी ने खदेड़ा, जासूसी का शक

नई दिल्‍ली। पोर्ट ब्‍लेयर के करीब भारतीय जलसीमा में एक चीनी जहाज को देखा गया। मामले में नेवी ने सक्रियता दिखाई और इस संदिग्‍ध जहाज को तुरंत खदेड़ दिया।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्‍लेयर के करीब भारत के समुद्री सीमा में चीनी रिसर्च नौका शी यान 1 को देखा गया। यह जानकारी सरकारी सूत्रों से मिली।

इस जहाज का पता समुद्र की निगरानी कर रहे एयरक्राफ्ट से लगा। सूत्रों का कहना है कि इस जहाज के जरिए चीन भारत की जासूसी कर रहा था। बता दें कि यहां से भारत समुद्री गतिविधियों पर पैनी नजर रखता है। यही वो क्षेत्र है जहां से भारत अपने पूरे जलक्षेत्र और दक्षिण पूर्व एशिया को मॉनिटर करता है। इस संदिग्‍ध चीनी जहाज के बारे में पता चला भारतीय नेवी वॉरशिप को यहां की गतिविधियों को मॉनिटर करने के लिए भेज दिया गया।

भारतीय कानून दूसरे देशों को अपने जलसीमा में किसी तरह के शोध की अनुमति नहीं देता है। इसलिए चीनी जहाज का पता लगते ही इसे वहां से वापस भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button