ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

पंकजा मुंडे ही नहीं, जब सुषमा और प्रियंका ने बदले थे ट्विटर बायो तो मची थी खलबली

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार बदलते ही भाजपा नेता पंकजा मुंडे के बगावती तेवर देखने को मिल रहे हैं। पंकजा मुंडे ने सोमवार को अपने ट्विटर बायो (@Pankajamunde) से अपनी पार्टी का नाम हटा दिया जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि पंकजा भाजपा छोड़ रही हैं। हालांकि महाराष्‍ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने इन अटकलों से इनकार कर दिया है। यह पहला मौका नहीं है जब किसी राजनेता ने अपने ट्विटर बायो से पार्टी और पोस्ट को हटाया और फिर अफवाहें न उड़ी हों।

सुषमा स्वराज ने भी बदला था बायो
दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने भी अपने ट्विटर बायो से ‘विदेश मंत्री भारत सरकार’ हटा दिया था। उस समय ऐसी अटकलें लगने लगीं कि उन्‍हें साल 2015 में कैबिनेट से हटा दिया गया है क्‍योंकि उन्‍होंने आईपीएल के पूर्व अध्‍यक्ष ललित मोदी की देश से भागने में मदद की थी। लेकिन इसके बाद अगले चार साल तक सुषमा विदेश मंत्री बनी रहीं।

सिंधिया पर भी अटकलें
हाल ही में पिछले महीने कांग्रेस नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल @JM_Scindia से अपनी पार्टी ‘कांग्रेस’ का नाम हटाया था। इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि ज्‍योतिरादित्‍य पार्टी बदलने के मूड में हैं। अटकलें यहां तक लगीं कि वे कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

ट्विटर बायो बदलते ही प्रियंका ने छोड़ दी थी पार्टी
पूर्व कांग्रेस प्रवक्‍ता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस साल के शुरू में लोकसभा चुनावों के बीच में अपनी ट्विटर प्रोफाइल से ‘एआईसीसी प्रवक्‍ता’ शब्‍द हटा दिए थे और इसके कुछ घंटों बाद ही वे प्रवक्‍ता के रूप में शिवसेना में शामिल हो गईं।

आतिशी ने हटाया था सरनेम मार्लेना
आप पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपना सरनेम ‘मार्लेना’ हटा दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी की सभी प्रचार सामग्री से भी हटा लिया था। सरनेम ‘मार्लेना’ हटाने के पीछे उनका मकसद विपक्ष के उन आरोपों का जवाब देना था जिनमेंआतिशी को एक विदेशी और ईसाई बताया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button