ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
देश

VIDEO: प्याज की माला पहन संसद में पहुंचे आप सांसद, ट्विटर पर भी छिड़ी Onion war

नई दिल्ली: देश में प्याज की बढ़ रही कीमतों को लेकर जहां आम आदमी का बजट हिल गया है वहीं रसोई घर में इसकी मौजूदगी भी काफी कम हो गई है। संसद में मंगलवार को प्याज की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया गया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, सुशील गुप्ता संसद परिसर में गले में प्याज की माला डालकर पहुंचे। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र सरकार के बीच प्याज के दाम को लेकर ट्विटर पर भी वॉर छिड़ी हुई है। लगातार आम आदमी पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बीच कई बार सोशल मीडिया पर तू-तू मैं-मैं हुई।

Ajit Tyagi@_AjitTyagi

32हज़ार टन प्याज घोटाले की जांच को लेकर आज संसद में @AamAadmiParty के सांसदों ने प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन किया और इस घोटाले की CBI जांच की मांग की।@SanjayAzadSln

Embedded video

149 people are talking about this
वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के के. के. रागेश ने राज्यसभा में प्याज की आसमान छूती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश मे ठीक से भंडारण के अभाव में 32 हजार टन प्याज सड़ गया और लोग 120 रुपए प्रति किलोग्राम प्याज खरीदने को मजबूर है जबकि सरकार मूक दर्शक बनी है। माकपा सदस्य ने कहा कि नवम्बर से दिसंबर हो गए। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। उसने हस्तक्षेप क्यों नही किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हर साल जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले लोग प्याज महंगे दाम में बेचते है लेकिन सरकार कारर्वाई नहीं करती बल्कि उनका संरक्षण करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button