ब्रेकिंग
देश भर में चर्चा का विषय बनी पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी: पत्तल उछालने से लेकर हाईटेंशन ट... देश भर में मनाया जा रहा है संविधान दिवस: पीएम मोदी ने विशेष लेख लिखकर संविधान की महत्ता, सामाजिक न्य... 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के 18 साल पूरे: सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह देविका रोटावन ने याद किया उस खौ... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इस साल घाटी में लोकल युवाओं की आतंकी स... बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका: समय से पूर्व रिहाई का आदेश रद्द, ए... मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा...
देश

महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कड़ी कार्रवाई करें अधिकारी: ममता

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हैदराबाद में 26 वर्षीय पशु चिकित्सक के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मद्देनजर पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को महिलाओं के खिलाफ किसी भी अपराध पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

बनर्जी ने राज्य के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के दौरान कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में उचित कार्रवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा की कोई घटना न हों।

उन्होंने कहा कि किसी भी थाने में यदि इस संबंध में शिकायत आती है तो बिना किसी तकनीकी छानबीन के शिकायत दर्ज की जाये। उन्होंने अधिकारियों को साम्प्रदायिक तनाव भड़काने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहाद उल मुस्लिमीन की गतिविधियों पर नजर रखने को भी कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button