ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
खेल

पाक कोच मिसबाह ने आलोचकों से कहा सब्र रखें, वापसी करने वाले खिलाड़ी…

कराची : पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने आग्रह किया है कि टीम में किये जा रहे बदलाव और प्रयोगों के प्रति आलोचकों को कुछ संयम बरतना होगा, क्योंकि परिणाम हासिल करने में थोड़ा समय लगेगा। यह पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मुख्य चयनकर्ता भी है। उन्होंने कहा कि आलोचकों के निशाने पर चल रहे वर्तमान कप्तान सरफराज अहमद का समर्थन करना उनका कर्तव्य है। मिसबाह ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले लाहौर में कहा, ‘‘घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मैं आलोचकों से कहना चाहूंगा कि नाकाम रहने वाले खिलाड़ियों के प्रति थोड़ा नरम रवैया अपनाएं।

जब कोई खिलाड़ी वापसी करता है तो उसे अपने पांव जमाने और अच्छा प्रदर्शन करने में समय लगता है।’’ आलोचकों ने वापसी करने वाले खिलाड़ियों अहमद शहजाद और उमर अकमल की श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में नाकाम रहने के बाद कड़ी आलोचना की थी। मिसबाह ने कहा, ‘‘जब आप आस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले विश्व टी20 को ध्यान में रखकर प्रयोग कर रहे हों तो फिर वापसी करने वाले खिलाड़ियों के प्रति संयम बरतना जरूरी है। सकारात्मक परिणाम हासिल करने के लिये उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने का मौका दिया जाना चाहिए।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button