ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
खेल

पाकिस्तान के इस गेंदबाज का दावा, उन्होंने गौतम गंभीर का वनडे-टी20 करियर किया खत्म

कराची : पाकिस्तानी टीम से बाहर चल रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने दावा किया है कि उनकी वजह से भारतीय ओपनर गौतम गंभीर का करियर खत्म हुआ है। इरफान ने कहा कि 2012 की द्विपक्षीय श्रृंखला के दौरान गौतम गंभीर उनका सामना करने को लेकर असहज रहते थे। जिसके बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज का सीमित ओवरों की क्रिकेट का करियर ज्यादा दिन तक नहीं चला। सीमित ओवरों की इस सीरीज (टी20 और वनडे) के दौरान सात फीट एक इंच लंबे इरफान ने गंभीर को चार बार आउट किया। बायें हाथ का यह बल्लेबाज इसके बाद भारत की तरफ से केवल एक और सीरीज (इंग्लैंड के खिलाफ) ही खेल पाया और फिर उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

इरफान ने एक चैनल से कहा, ‘‘जब मैं भारत के खिलाफ खेला तो वे मुझे सहज होकर नहीं खेल पा रहे थे। भारत में 2012 की श्रृंखला में उनमें से कुछ ने मुझे बताया कि वे मेरे लंबे कद के कारण मेरी गेंद का सही अनुमान नहीं लगा पाते थे और गेंद की तेजी भी नहीं भांप पा रहे थे।’’ इरफान ने दावा किया कि इस श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के कारण ही गंभीर का करियर समाप्त हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘वह (गंभीर) मेरा सामना करना पसंद नहीं करता था। मुझे अक्सर लगता था कि वह मुझसे आंख मिलाने से बचता है। मुझे याद है कि मैंने 2012 की सीमित ओवरों की सीरीज में उसे चार बार आउट किया था और वह मेरे सामने असहज रहता था।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button