ब्रेकिंग
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण... दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की 'खूनी साज़िश'! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप संजय सिंह ने BJP को घेरा: 'छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भ... बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने... फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या 'रिजर्व डे' ही बचाएगा महामुका... रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर... साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर 'I love Mohammad' लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिर... मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलि... TikTok विवाद सुलझाने की अंतिम कोशिश? बैन हटाने के लिए चीन ने तैयार किया 'बड़ा प्रस्ताव', जल्द हो सकती... जीवन में चाहिए अपार सफलता? आज से ही ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें, जानिए 3 काम जो आपकी किस्मत बद...
मध्यप्रदेश

राजनीति में त्याग के फायदे

सभी समाजों में त्याग के महत्व का वर्णन है। स्वामी रामतीर्थ ने कहा है कि त्याग के समान दूसरी शक्ति नहीं है। महात्मा गांधी ने भी त्याग की शक्ति को परिभाषित किया है। यह अलग बात है कि ‘त्याग’ करना आसान नहीं होता। प्रदेश में जब टिकट वितरण के बाद विरोध और प्रदर्शनों की बाढ़ थी, तब शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी ने टिकट न मिलने के फैसले को खुले दिल से स्वीकार किया था। उनके त्याग का सकारात्मक प्रतिफल भी उन्हें जल्द मिल गया। इंदौर में जनसभा करने पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस विषय में कोठारी से चर्चा की। प्रियंका में कांग्रेस भविष्य देख रही है। ऐसे में राष्ट्रीय नेता के संज्ञान में समर्पण भाव की जानकारी होना, राजनीतिक भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत हैं। इसी विधानसभा से अपने समर्थक एक बागी को कदम पीछे खींचने के लिए मनाने में सहयोग कर कुछ अंक और बढ़वा लिए।

‘राजा’ के सामने ही फूटे नाराजी के स्वर

मतदान की तारीख नजदीक आते ही पार्टियों ने पूरी ताकत लगा दी है। मतदाताओं को लुभाने के लिए स्टार प्रचारक शहर में घूमने लगे हैं। मगर शहर कांग्रेस की आपसी खींचतान कम होती नजर नहीं आ रही। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर में थे। जब आते हैं, एकता का मंत्र दे जाते हैं। मगर इंदौर से लौटते समय रेलवे स्टेशन पर ही उनके सामने आरोप–प्रत्यारोप शुरू हो गए। चुनाव में विपक्ष पर वार होते हैं, लेकिन यहां निशाने पर कांग्रेस के ही शहर अध्यक्ष थे। एक नेता ने कहा कि जब से मेरा टिकट कटा है, आपने फोन नहीं लगाया वहीं एक मुस्लिम नेता ने शिकायती लहजे में कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा में हम भीड़ लेकर पहुंचे मगर मंच पर अपने रिश्तेदारों को जगह दी गई। आइडीए के एक पूर्व उपाध्यक्ष ने भी शिकायतों के सुर में अपनी आवाज बुलंद की। राजा साहब सबको समझाइश देकर रवाना हो गए।

समाज के मंच पर राजनीति को जगह नहीं

चुनाव के समय समाजों के सम्मेलन नई बात नहीं है। मतदाताओं को लुभाने के लिए समाजों का सम्मेलन आसान विकल्प होता है। लेकिन शहर में हुए ब्राह्मण समाज के ऐसे ही एक आयोजन की चर्चा इन दिनों इंटरनेट मीडिया के साथ चुनावी चौपालों पर भी है। दरअसल ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वयोवृद्ध नेता ने मंच संभालते ही दूसरी पार्टी के दिग्गज उम्मीदवार के बारे में राजनीतिक आरोपों की झड़ी लगा दी। उम्मीद थी, समाज के लोग तालियां बजाएंगे, लेकिन उनके बाद मंच संभालने आए सर्वब्राह्मण समाज युवा परिषद के प्रमुख विकास अवस्थी ने आईना दिखाते हुए कहा कि यह समाज का सम्मेलन है, किसी पार्टी का नहीं। किसी के विरोध में बातें करने का यह मंच नहीं है। यहां समाज के प्रत्याशी की बात होगी, दल विशेष की नहीं। कुछ इसी तरह की बातें ब्राह्मण समाज के मंच से शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल अग्निहोत्री भी करते दिखे।

भाजपा का मास्टर स्ट्रोक

भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर कितनी गंभीर है, इसका संकेत टिकट वितरण में ही मिल गया था जब कई केंद्रीय मंत्रियों सहित राष्ट्रीय महासचिव जैसे चेहरों को मैदान में उतार दिया था। प्रचार कांग्रेस की ओर से भी हो रहा है, लेकिन चिंता भाजपा के मास्टर स्ट्रोक की है। जब से इंदौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो की घोषणा हुई है, तभी से शहर में चर्चा इसी रैली की हो रही है। मतदान से ठीक पहले मोदी के प्रभाव का काट फिलहाल विपक्ष में नजर नहीं आ रहा है। मोदी से बड़ा राजनीतिक चेहरा देश में फिलहाल कोई है भी नहीं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने फिर साबित कर दिया कि पार्टी नेतृत्व कोई कसर बाकी नहीं रहने देना चाहता है। इस बीच शहर की जनता को प्रधानमंत्री के आगमन का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button