ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

धमाके से थर्रा उठा तीन मंजिला मकान, महिला सहित चार झुलसे

इंदौर। अंजनीनगर में अलसुबह जोरदार धमाका हुआ। धमका इतना जोरदार था कि तीन मंजिला मकान थर्रा उठा। दरवाजे और खिड़कियां तक टूट गए। हादसे में चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। आग संभवत: गैस लीक होने से लगी है।

भोर में अचानक लगी आग

विजयनगर टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक घटना सुबह करीब सात बजे की है। बड़ी भमौरी स्थित अंजनीनगर में रहने वाले हसन शेख का 400 वर्गफीट पर तीन मंजिला मकान बना हुआ है। हसन की पत्नी समीना चाय बनाने के लिए किचन में गई थी। जैसे ही उसने लाइटर चालू किया जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना तेज था कि तीन मंजिला मकान में दरारें पड़ गई। कमरें में सो रहा बेटा शाहरुख,बहू नाजमीन भी घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझा कर घायलों को निजी अस्पताल रवाना किया। समीना की हालत गंभीर बनी हुई है।

गैस रिसाव की संभावना

टीआइ के मुताबिक संभवत: गैस का रिसाव हो रहा था। रातभर रुम बंद होने से गैस भरी हुई थी।जैसे ही लाइटर चालू किया ब्लास्ट हो गया।घर में तीन-चार गैस के सिलेंडर भी रखे हुए थे।फायर ब्रिगेड ने समय रहते सिलेंडर निकाल लिए।आग से गैस पाइप लाइन और चीमन जल गई थी।

Related Articles

Back to top button