ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
मध्यप्रदेश

प्रियंका गांधी ने सांवेर और खातेगांव में ली जनसभा, बोली – जब अन्याय होता है तो उससे हमें लड़ना है, इंदौर में किया रोड शो

इस दौरान मंच पर देवास जिले के सभी 5 कांग्रेस प्रत्याशी मौजूद रहे। प्रियंका ने कहा मैंने दीपक जोशी जी से पूछा भाजपा क्यों छोड़ी ? बोले , दीदी मेरे इलाके में जमकर भ्रष्टाचार हुआ,बार-बार गया कोई सार नहीं निकला…किसी ने नहीं सुनी तो छोड़ दी।

लाड़ली बहना योजना पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि 18 सालों से कुछ नहीं किया,अब याद आई।

महिला आरक्षण बिल ऐसा कि 10 साल के लिए फायदा नहीं देख पाएगी महिलाएं। इनकी घोषणाएं आपके वोटों को लेने के लिए होती है। मोदी जी ने कहा था रोजगार देंगे, क्‍या मिला रोजगार ? कहते थे महंगाई कम होगी, हुई महंगाई कम ? 100 यूनिट बिजली माफ की जाएगी 200 यूनिट हाफ करेंगे।

प्रियंका गांधी ने मंच से कांग्रेस के वचन बताते हुए कहा कि हम किसानों के कर्ज़ माफ करेंगे। MP में पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी महकमों में पद खाली पड़े हैं। क्यों नहीं भरे ? भर्ती में घोटाला कर दिया। इस प्रदेश में जितने घोटाले हुए हैं शायद देश के किसी प्रदेश में नहीं हुए होंगे…

उन्‍होंने कहा कि यहां किसान संकट में है। खाद नहीं मिलता। नर्मदा नदी है, लेकिन पानी नहीं मिलता। कम दाम में उपज खरीदी जा रही है। आपका पैसा आपसे टैक्स के रूप में लिया जा रहा है लेकिन जो फायदा मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा। इन्होंने सरकारी कम्पनी बेच डाली। अडाणी आपको नौकरी देंगे,आपकी पेंशन को सुरक्षित रखेंगे।

प्रियंका ने कहा कि 18 सालों से इनकी यहां सरकार है। जब-जब चुनाव आया धर्म की बात उठाते।

सबके जज़्बात होते। धर्म का इस्तेमाल हो रहा है। धर्म पर वोट मांगा जा रहा है। राजनीतिक मकसद विकास के लिए हो, लेकिन मकसद क्या है ? आपसे शिकायत है आप जागरूक नहीं बन रहे। आपकी आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी गई।

उन्‍होंने सवाल किया कि लोकतंत्र में सर्वोपरि जनता है या श्री नरेन्द्र मोदी जी ? मप्र के मुख्यमंत्री जी ?मन बना लो जनता सशक्त बने। बहनें -बहुत आदत बिगाड़ दी हमने। बच्चों को टोकते हैं,नेताओं को नहीं टोकते। मप्र में 22 हजार घोषणाएं इन्होंने की।

वे बोली आदिवासी इलाकों में जाती हूं तो लोग बोलते हैं कि आपकी दादी ने हमें पट्टे दिए जल जंगल जमीन का हक दिलाया। ये देश भक्ति की बात करते हैं इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है। भाइयों और बहनों कि आप अपना हक नेताओं से राजनीतिक दलों से मांगो। जातिगत जनगणना की बात इसलिए क्योंकि अति पिछड़े, ग़रीब, दलित को आगे बढ़ाना, उनकी जरूरतें पूरी हो।योजनाओं का लाभ मिले।

भाजपा कहती हम इनको आगे बढ़ाएंगे लेकिन गिनती नहीं चाहते… गहराई से विज़न के साथ देश-प्रदेश के लिए काम तभी होगा। वरना चुनाव के समय वादें करेंगे,लेकिन नीयत नहीं। नहीं जागे तो नेताओं के बच्चें फूलेंगे फूलेंगे…

एक बार फिर मप्र कांग्रेस के वचन पत्र पर आई प्रियंका और कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में इंटर की फीस अब नही देना पड़ेगी निःशुल्क होगा यह। यहां इनके राज में 7 हजार पाठशालाएं बंद हुई। सरकारी विद्यालयों को अपग्रेड कर इंग्लिश मीडियम का बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button