ब्रेकिंग
Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार... Gumla Crime News: गुमला में दो अलग-अलग हत्याओं से सनसनी; एक वृद्ध और 7 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्... Palamu Crime News: पलामू प्रमंडल में सक्रिय अंतर्राज्यीय सोना-चांदी लूट गिरोह; यूपी-बिहार के गैंग का... Latehar News: कागजों में नल, धरातल पर प्यासा लातेहार का माराबार गांव; पांच में से चार जल मीनारें खरा... Jharkhand T20 League 2026: संथाल स्ट्राइकर्स का बड़ा उलटफेर; शीर्ष पर काबिज कोयलांचल सुपर किंग्स को 7... ACB Raid in Ramgarh: रामगढ़ प्रोबेशन ऑफिसर और ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; एसीबी की बड़ी कार्... Ranchi Municipal Corporation News: होल्डिंग टैक्स पर 10% छूट पाने के लिए सिर्फ 14 दिन शेष; ऐसे करें ... Yoga Awareness in Jharkhand: स्कूलों में 5 दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शुरू; 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लि... Jharkhand Rajya Sabha Election: रांची में सियासी हलचल; राज्यसभा चुनाव की रणनीति अब होटलों में, विधाय...
धार्मिक

धनतेरस पर कभी न खरीदें ये चीजें, भगवान कुबेर होते हैं नाराज

इंदौर। हिंदू धर्म में दीपावली सबसे बड़ा त्योहार है। 5 दिनों तक मनाया जाने वाला ये त्योहार धनतेरस पर्व के साथ शुरू हो जाता है। धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और आखिर में भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान धन्वंतरि भी सागर मंथन के दौरान प्रकट हुए थे और उस दौरान उनके हाथ में अमृत कलश था, इसलिए धनतेरस पर सोना-चांदी के साथ-साथ पीतल के बर्तन खरीदना (Dhanteras Shopping 2023) शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर खरीदें ये चीजें (Dhanteras Shopping 2023)

धनतेरस के दिन घर में दक्षिणावर्ती शंख लाना शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि शंख से देवी लक्षणी अत्यंत प्रसन्न होती है और घर में प्रवेश करती है। इस दिन रुद्राक्ष की माला खरीदना भी अच्छा होता है।

चांदी या पीतल के बर्तन खरीदें

धनतेरस पर्व पर नए बर्तन खरीदना चाहिए। चांदी के बर्तन खरीदने की क्षमता न हो तो इस दिन पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं। चांदी को चन्द्रमा का प्रतीक माना जाता है। कुछ लोग इस तिथि को गणेश जी और लक्ष्मी जी की मूर्ति भी खरीद सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी खरीदें

धनतेरस के दिन वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन यदि आपको कार खरीदना है तो कार का भुगतान पहले ही कर देना चाहिए। धरतेरस की दिन पैसे का भुगतान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, कंप्यूटर और बिजली के उपकरण भी खरीद सकते हैं।

घर लाएं स्फटिक श्रीयंत्र

स्फटिक का श्रीयंत्र घर लाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। धनतेरस पर घर में स्फटिक का श्रीयंत्र लगाने के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए। इस श्रीयंत्र को केसरिया कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए, जिससे पूरे वर्ष बरकत बनी रहती है।

धनतेरस पर जरूर खरीदें झाड़ू

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। दीपावली के मौके पर नई झाड़ू लाकर घर की सफाई करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button