ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का CM योगी को जवाब, अयोध्‍या में राम मंदिर के लिए भी ईंटें लेकर आऊंगा

रांची। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने विधायक पद की शपथ लेने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जवाब दिया है। जामताड़ा में भाजपा उम्मीदवार का प्रचार करने पहुंचे योगी ने कहा था कि कोई इरफान जीतेगा तो अयोध्या में मंदिर नहीं बनेगा। इसी का जवाब देते हुए इरफान ने कहा कि उन्हें जामताड़ा हिंदू मतदाताओं की बदौलत जीत मिली है। कहा कि उन्होंने जामताड़ा में कई मंदिरों के निर्माण में सहयोग किया है और आगे भी करते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए जरूरत पड़ी तो वहां भी ईंट लेकर जाऊंगा।

मुख्यमंत्री आवास में यूपीए विधायकों की बैठक के बाद देर रात वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। इरफान ने पूर्व सीएम रघुवर दास पर भी तंज कसा और कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को वापस भेजेंगे और यहां के लोगों को ही बसाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें मंत्री बनने की कोई भूख नहीं है। जब पैदा हुआ था तो पिताजी मंत्री थे। मैं सेवा करने के लिए ही कांग्रेस में हूं, किसी पद का लोभ नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button