ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

बैतूल में हुआ भीषण सड़क हादसा बाइक सवार ससुर और दामाद की मौत एक घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

बैतूल। जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के जुवाड़ी गांव के पास बीती रात दीपावली मनाने जा रहे ससुर दामाद की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ससुर और दामाद की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। रानीपुर पुलिस ने सोमवार सुबह कार को जप्त कर रानीपुर थाने में खड़ा कराया है। वहीं ससुर दामाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया है।

रानीपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर गांव निवासी मंदरु धुर्वे इटारसी से काम कर घोड़ाडोंगरी आया था। जहां उसके दोनों दामाद बाकूड़ गांव निवासी साजन कुमरे एवं विकास कुमरे ससुर को लेने घोड़ाडोंगरी आए थे। जिसके बाद तीनों एक बाइक पर बैठकर दीपावली मनाने शोभापुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान जुवाड़ी गांव के पास बैतूल की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ससुर मंदरु एवं दामाद साजन कुमरे की मौके पर मौत हो गई। जबकि दामाद विकास कुमरे गंभीर रूप से घायल हो गया।

गांव के पूर्व सरपंच बिजालाल धुर्वे ने बताया कि घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में अलग-अलग दिन गांव में दिवाली मनाई जाती है। कल शोभापुर गांव की की दिवाली थी ।इसलिए बाकुड़ गांव के मंदरु के दामाद साजन और विकास भी दिवाली मनाने शोभापुर गांव आ रहे थे। दोनों घोड़ाडोंगरी के उसके ससुर को लेकर शोभापुर गांव आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को करने टक्कर मार दी।

रानीपुर थाने के एएसआई प्रेमलाल परते ने बताया कि जुवाड़ी गांव के पास कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार ससुर दामाद की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया मामले में कार को जब्त के रानीपुर थाने में खड़ा कराया गया है। वहीं कार सवार मौके से फरार हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया है।

Related Articles

Back to top button