ब्रेकिंग
Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग... Ophthalmological Conference Ranchi: 5वीं मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का आगाज, AI और रोबोटिक सर्जरी पर हुआ मं... Indore Jhanki Results: अनंत चतुर्दशी चल समारोह में राजकुमार मिल की झांकी प्रथम, देखें विजेताओं की पू... Bhopal News Today: फाइव स्टार होटलों में ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़; फूड विभाग के छापे में सड़े मशर... IMD Weather Forecast: सितंबर के आखिरी हफ्ते में फिर सक्रिय हुआ मानसून, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डिप्रे... Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्...
मध्यप्रदेश

दीपावली की रात जुआ खेलने के विवाद में दो युवकों की हत्या, वीडियो बनाते रहे लोग

शहडोल। संभागीय मुख्यालय में दीपावली की रात जुआ खेलते समय हुए विवाद में दो लोगो की हत्या हो गई है।हत्या की घटना उस समय हुई जब विधान चुनाव को हर जगह पुलिस बल तैनात हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के दरभंगा चौक में जुआ फड़ संचालित हो रहा था,जिसमें दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ।विवाद बढ़ते हुए चांदनी चौक पहुंचा जहां रिजवान कुरैशी एवं सीनू लक्ष्मण को दो भाइयों ने मिलकर चाकू व गुप्ती से हमला किया जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सचिन एवं शेखर दोनों भाई हैं। इन दोनों युवकों ने रिजवान एवं सीनू पर हमला किया,जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या का वीडियो बनाते रहे लोग

रेलवे कलोनी स्थित चांदनी चौक में जब दो युवकों की हत्या हुई वहां काफी लोग मौजूद थे। लोग अपने घरों की छत पर खड़े होकर इस घटना को अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर रहे थे । वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कोतवाली पुलिस व कंट्रोल रूम तथा पुलिस की डायल हंड्रेड को भी खबर दी गई थी लेकिन काफी देर बाद वहां पुलिस मौके पर पहुंची जिसकी वजह से दोनों आरोपित घटना को बेखौफ तरीके से अंजाम देकर वहां से भाग गये।

आरोपितों ने किया सरेंडर

जब दो युवकों की हत्या हो गई तब घटनास्थल पहुंची। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने खून से लतपत दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस दस्तक दी पुलिस ने आरोपितो के परिवार पर दबाव बनाया जिसके बाद दोनों आरोपियों ने परिवार के दबाव की वजह से सरेंडर कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button