ब्रेकिंग
डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ... पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया : संजीव अरोड... भगवंत मान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशल... मान सरकार ने 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की शुरुआत की, संगठित अपराध के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुर... अलवर में अनोखी शादी: दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद बने पति-पत्नी Punjab Railway Track Blast: सरहिंद में मालगाड़ी के पास संदिग्ध विस्फोट, 12 फीट उड़ी पटरी; RDX की आशं... Mirzapur News: जोरदार धमाके से दहल उठा मिर्जापुर, ताश के पत्तों की तरह गिरीं 10 दुकानें; भीषण आग से ...
देश

अमित शाह ने कैथल रैली में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया

कैथलः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस के रुख और राफेल की ‘शस्त्र पूजा’ की आलोचना करने पर कांग्रेस की आलोचना की।

भाजपा अध्यक्ष ने यहाँ एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान निरस्त करने का विरोध किया। मैं राहुल से पूछना चाहता हूँ कि वह अनुच्छेद 370 के पक्ष में हैं या विरोध में।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार द्वारा लिए गए हर निर्णय का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि देश में लोगों में ऐसी भावना थी कि अनुच्छेद 370 और 35-ए के कारण जम्मू कश्मीर राज्य का भारत में पूर्ण एकीकरण नहीं हो सका था।

शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान निरस्त करने का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। ‘‘यह देश की सुरक्षा से का मामला था लेकिन कांग्रेस ने इसके खिलाफ वोट डाला।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राफेल की शस्त्र पूजा पर कांग्रेस के कुछ सदस्यों की टिप्पणियों की अप्रत्यक्ष रूप से उल्लेख करते हुए शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस के लोगों यह चीज भी खराब लगी।’’

उन्होंने विजयादशमी पर राफेल युद्धक विमानों के अधिग्रहण पर प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को बधाई दी। शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में कहा कि वे वही बोलते हैं जो उन्हें सोनिया गांधी बोलने को कहती हैं। सत्ताधारी दल भाजपा हरियाणा में दूसरे कार्यकाल के लिए आगामी विधान सभा चुनाव लड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button