ब्रेकिंग
Nuh Crime News: नूंह के निजामपुर गांव में खूनी संघर्ष, दो पक्षों के विवाद में गोली लगने से युवक की म... Hansi Encounter: जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली HERC Chairman Nandlal Sharma Passes Away: निधन से हरियाणा राजनीतिक हलकों में शोक, फरवरी 2024 में संभ... Fatehabad Crime News: फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, कलयुगी पिता ने 5 साल की बेटी को भाखड़ा न... Sirsa News: हरियाणा में पारदर्शी हो रही हैं परीक्षाएं, सीएम सैनी ने विपक्ष पर साधा निशाना; दिए जांच ... Narsinghpur Fair Incident: झूला अचानक बंद होने से मची अफरातफरी, काफी देर हवा में अटकी रहीं बच्चों की... Gwalior High Court News: पारिवारिक विवाद को बंदी प्रत्यक्षीकरण का मामला बनाना गलत, हाईकोर्ट की सख्त ... Bhopal Crime News: एमपी नगर के गैस किट शोरूम में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर तीन लैपटॉप और नकदी ले उड़े चोर Ujjain Simhastha 2028: उज्जैन में आठ प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ, मुआवजे के प्रस्ताव को... Itarsi GRP Action: इटारसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 44 लाख की चांदी के साथ दो संदिग्ध युवक गिरफ्...
धार्मिक

वास्तु नियमों के अनुसार ही लटकाएं बच्चों की तस्वीर, घर में नहीं फैलेगी नकारात्मकता

इंदौर। बच्चे मां-बाप के लिए सबसे प्यारे होते हैं। वह उनकी हर याद को समेट कर रखना चाहते हैं। वह बच्चों खूबसूरत यादों को तस्वीर में समेटना चाहते हैं। मां-बाप बच्चों की तस्वीरों को बेडरूम, लिविंग रूम में लटकाते हैं। ऐसा कर घर को भी सजा देते हैं।

बच्चों की तस्वीरों को घर पर लटकाना बहुत सुंदर है, लेकिन इसको वास्तु के हिसाब नहीं करेंगे तो नकारात्मकता आ सकती है। इसका असर बच्चों की जिंदगी पर भी पड़ सकता है। आज हम इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज के उपाय लेकर आए हैं। इन उपायों का इस्तेमाल कर आप बच्चों की तस्वीरों को घर पर लगा सकते हैं।

पश्चिम की दीवार पर लगाएं

आप बच्चों की तस्वीरों को घर पर लटकाने से पहले दिशा का जरूर ध्यान रखें। आप बच्चे की तस्वीर को पश्चिम दिशा में ही लटकाएं। पश्चिम दिशा में तस्वीर लटकाने से बच्चे का मुख पूर्व दिशा की तरफ होगा। इस दिशा में तस्वीर को काफी अच्छा माना जाता है।

लकड़ी का हो फ्रेम

बच्चों की तस्वीर को फ्रेम करवाकर ही लगाया जाता है। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि फ्रेम लकड़ी का ही होना चाहिए। अगर फ्रेम लकड़ी नहीं है तो व्हाइट कलर के फ्रेम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ब्लैक कलर और प्लास्टिक फ्रेम से बचें।

नेगेटिव फोटो से बचें

हम दीवारों पर कई तरह की फोटो लगाते हैं, लेकिन जब बात बच्चों के फोटो की आए तो थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। बच्चों के साथ कभी नेगेटिव फोटो नहीं लगाना चाहिए। नेगेटिव से हमारा मतलब जंगली जानवर या दिवंगत लोगों की तस्वीरों से है। इस तरह के फोटो बच्चों के फोटो के आसपास रहेंगे तो उसके जीवन पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Back to top button