ब्रेकिंग
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद... हरियाणा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग और जांच में ल... मध्य प्रदेश में UCC के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का बड़ा आंदोलन: 16 अगस्त से महिलाएं सौंपेंगी ज्ञापन, आर... भोपाल के अति-संवेदनशील VIP इलाके 'चार इमली' में बेखौफ चोरों का तांडव, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बं... मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर में महाकाल की तर्ज पर 'दीप ज्योति आरती' की शुरुआत, सावन में उमड़ा आस्था का सै... विदिशा में बारिश का कहर: गांव में घुसा उफनता पानी, छतों पर फंसे 20 ग्रामीणों को बोट से निकाला सुरक्ष... राजगढ़ दर्दनाक हादसा: देवास के 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में बही, SDM रोहित बमौरे ने की 9 मौतों क... जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: पंचायत बाबू सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर छापा, मिली साढ़े 5 गुना अधिक...
मध्यप्रदेश

उमा भारती ने 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, बोलीं- लड़कर रहूंगी

टीकमगढ़। जिले की बड़ागांव धसान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव लडूंगी और हर हाल में लड़कर रहूंगी। बोलीं- बोलीं- 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए खुद ही मना कर दिया था, लेकिन अब 2024 का चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी है।

बुंदेलखंड से सामंतवाद मिटाने के लिए लड़ाई

भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की ओर से चुनाव प्रचार की कमान मिलने के बाद हेलीकाप्टर न मिलने पर नाराजगी जाहिर कर चुकीं उमा भारती मंगलवार को ट्रेन से टीकमगढ़ पहुंचीं। उन्होंने बड़ागांव धसान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड से सामंतवाद मिटाने के लिए उन्हें लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी।

पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ

जनसभा में उमा भारती ने कहा कि जो लोग भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं, वे कांग्रेस को फायदा पहुंचाकर सामंती लोगों को सत्ता में लाएंगे। सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। जबकि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार करने वाले मंत्रियों की लंबी लिस्ट थी।

Related Articles

Back to top button