ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
देश

ओवैसी ने दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल, पूछा- क्या मंगल ग्रह से आकर एलियन ने किया JNU पर हमला?

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लड़की की हत्या का प्रयास करने वालों की बजाय हिंसा में घायल लड़की के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किये जाने की निंदा की। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर तंज कसते हुए कहा कि जेएनयू पर हमला किसी आदमी ने नहीं, बल्कि एलियन ने किया था। वे मंगल और शुक्र ग्रह से आए, पुलिस मुख्यालय पर लैंड किया, हमला किया और वापस चले गए।

ओवैसी ने संवाददाताओं से कहा कि पहले तो यह कि लड़की की हत्या का प्रयास करने वालों को पुलिस ने प्रवेश कैसे करने दिया। दूसरी, कुलपति ने क्या किया। तीसरा, पुलिस ने गुंडा तत्वों को सुरक्षित निकलने दिया। दरअसल वह रविवार को छात्रों को निशाना बनाने वाली हिंसा और विश्वविद्यालय में सर्वर कक्ष में तोड़फोड़ के संबंध में पुलिस द्वारा दर्ज दो प्राथमिकियों का उल्लेख कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्राथमिकियां जेएनयू के सर्वर कक्ष में तोड़फोड़ के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पांच जनवरी को दी गई एक शिकायत पर दर्ज की गई हैं।

प्रशासन ने छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष सहित अन्य पदाधिकारियों के नाम तोड़फोड़ के संबंध में दिये थे लेकिन पुलिस ने उसका नाम और अन्य छात्रों के नाम आरोपियों के कॉलम में नहीं डाले हैं। ओवैसी ने घोष का नाम लिये बिना कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक मामला उस लड़की के खिलाफ दर्ज किया है जिसे सिर पर 18..19 टांके  आये हैं। उन्होंने कहा कि अनधिकृत प्रवेश, इन सभी लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की बजाय हम देख रहे हैं कि बिल्कुल उल्टा हो रहा है। यह अन्याय हो रहा है, मैं इस व्यवहार की निंदा करता हूं। यह पूरी तरह से गलत है। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने मांग की कि जेएनयू कुलपति घटनाओं को लेकर पद से इस्तीफा दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button