ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
टेक्नोलॉजी

स्टेटस को लेकर वाट्सएप लाने जा रहा है बड़ा अपडेट, 2 हफ्ते तक रख सकेंगे

नई दिल्ली। वाट्सएप स्टेटस को लेकर एक बड़ा अपडेट लाने वाला है, जिससे यह ज्यादा समय तक दिखेगा। अब केवल 24 घंटे नहीं 2 हफ्ते तक के लिए स्टेटस को रखा जा सकेगा। वाट्सएप यूजर्स की स्टेटस के कम समय तक दिखने को लेकर आ रही परेशानी अब दूर होने वाली है।

वाट्सएप अपनी सेटिंग में ला रहा बदलाव

डब्ल्यूएबीटाइंफो की रिपोर्ट के अनुसार वाट्सएप स्टेटस सेटिंग को लेकर एक बड़ा बदलाव जल्द कर सकता है। जिसमें टेक्स्ट स्टेटस को लेकर 24 घंटे, तीन दिन, एक हफ्ते और दो हफ्ते तक दिखाने का आप्शन होगा। वाट्सएप पर यह अपडेट जल्द ही आ सकता है।

स्टेटस टाइम के लिए मिलेंगे चार आप्शन

इन ऑप्शन के साथ यूजर यह तय कर सकेगा कि उसका टेक्स्ट स्टेटस कितने समय तक कॉन्टेक्ट्स के लिए विजिबल रहेगा। स्टेटस सेटिंग के लिए यूजर को 24 घंटे, 3दिन, 1 हफ्ते और अधिकतम 2 हफ्तों तक का समय मिलेगा।

इसके साथ वाट्सएप पर कई अन्य नए अपडेट भी देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स फ्री टू टॉक, वर्किंग, ट्रेवलिंग, अवेलेबल टू मीट, लिसनिंग म्यूजिक जैसे आप्शन को चूज कर अपने बारे में जानकारी दे सकते हैं।

अभी बीटा वर्जन पर आया बदलाव

वाट्सएप के बीटा वर्जन पर अभी नए अपडेट को लेकर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जल्द ही यह अन्य यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button