ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
खेल

मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक, कोहली के गले लिपटा फिलिस्तीनी फैन

विश्व कप फाइनल 2023 के मैच में एक अद्भूत चीज देखनें को मिली है। आपको बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे विश्व कप 2023 फाइनल के दौरान विराट कोहली के फैंस मैदान में घुस गए। यह फैंस फ़िलिस्तीन समर्थक के रूप में दिखा उस फैन की वजह से फाइनल में रुकावट आई और अब खेल दोबारा शुरू हो गया है। फिल्हाल, इंडिया के तीन दिग्गज बल्लेबाज आउट हो चुके है, इस समय पिच पर विराट कोहली और केएल राहुल बैटिंग कर हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के कारण पुलिस ने उस प्रशंसक को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अफसरों ने अनडीआरएफ की टीमों के साथ साथ चेतक कमांडो की टीम भी तैनात की है. गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है और दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची है।

वर्डकप मैच में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अहमदाबाद पुलिस आयुक्त जी एस मलिक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि फाइनल मुकाबले की सुरक्षा के मद्देनजर जिला पुलिस के अलावा RAF और NDRF की टुकड़ियों को तैनात किया जा रहा है। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, होटलों और स्टेडियम की सुरक्षा में लगाया गया है। बम डिसपोजल स्कॉड की दस टीमों को भी एक्टिव रहने को कहा गया है।

इस तरह चल रही भारत की बेटिंग

भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (47), शुभमन गिल (04) और श्रेयस अय्यर (04) के विकेट गंवाए। अपडेट के समय विराट कोहली 32 जबकि लोकेश राहुल आठ रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया और गेंदबाजों ने उनके फैसले को सही साबित किया। कप्तान रोहित शर्मा (47) ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाए।

Related Articles

Back to top button