ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
मनोरंजन

सिंगल मां होने की वजह से नहीं मिला तो घर खूब रोईं चारू असोपा, बिलखते हुए बोलीं-जिस देश में औरत को पूजा होती उसी देश में उसकी ऐसी दशा’

मुंबई: इस बात में कोई दोराय नहीं कि बच्चे चाहें कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं उन्हें हमेशा ही अपने माता-पिता की जरूरत होती है लेकिन कभी-कभी परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि पिता की कमी को भी एक मां को ही पूरा करना पड़ता है। इस दौरान वह न केवल अपने बच्चों की अकेले परवरिश करती है बल्कि उनका साथ देने वाला भी कोई नहीं होता। इसलिए कहा भी गया है कि अकेले अपने बच्चों को पालना एक मां के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है।

कभी घरवालों के तो कभी समाज के उन्हें न केवल दूसरों के ताने सुनने पड़ते हैं। आज भी हमारा समाज सिंगल मदर्स को अच्छी दृष्टि से नहीं देखता है? देश में कई ऐसी सिंगर माएं हैं जो आज भी कई समस्याओं का सामना कर रही हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस चारू असोपा का नाम भी शामिल है।

चारू असोपा जो बेटी जियाना की सिंगल मदर हैं ने उन कठिन परिस्थितियों को बयां किया जिनका सामना सिंगल मदर्स रोजमर्रा की जिंदगी में करना पड़ता है। अपने व्लॉग में उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें एक अपार्टमेंट किराए पर देने से मना कर दिया गया क्योंकि वह एक सिंगल मदर हैं।

चारु असोपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्हें कार के अंदर रोते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ लिखा-‘हमारे समाज में एक महिला चाहे कुछ भी कर ले, कितना भी कर ले, वह लोगों की सोच कभी नहीं बदल सकती। आज भी एक औरत को घर देने से पहले उसके साथ किसी मर्द का नाम जुड़ा है या नहीं देखा जाता है और अगर नहीं तो उसे घर तक नहीं दिया जाता है।’

अपनी बात जारी रखते हुए चारू ने आगे लिखा-‘दुःख होता है हमारे देश की औरत का ये हाल देखकर। और ये लोग जो घर देने से मना करते हैं बाहर जाकर वुमन एम्पावरमेंट (महिला सशक्तिकरण) के नाम पर बड़े-बड़े भाषण देते हैं। आज फिर से मुझे 1 सोसाइटी में घर देने से मना किया गया क्योंकि मैं एक सिंगल मदर हूं। और सोचने वाली बात ये है कि मना करने वाली 1 औरत ही थी। जिस देश में औरत को पूजा जाता है उसी देश में औरत की ये दशा है।’यही बताते हुए एक्ट्रेस की आंखों से आंसू छलक उठते हैं।

बता दें कि चारू असोपा की शादी सुष्मिता के भाई राजीव सेन से हुई थीं। दोनों की एक बेटी जियाना भी है लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल सका और तलाक हो गया।

Related Articles

Back to top button