ब्रेकिंग
Bootsy Darington Guinness World Record: सिर्फ 3 साल 139 दिन की उम्र में बच्ची ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,... Mundka MLA : बीजेपी ने विधायक गजेंद्र सिंह दराल को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक... Supreme Court : एचपीईसी (HPEC) पैनल में बदलाव से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, गवाहों की पहचान गुप्त रखने ... Delhi Crime News: नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगने पर विवाद, चाकू मारकर युवक ... Sagar News Update: '10 दिन बीते, पुलिस ने बयान तक दर्ज नहीं किए'; प्रियंक कानूनगो के सामने छलका शराब... Dewas News: देवास में पनीर चीज पिज्जा की जगह मिला वेज पिज्जा, भड़के ग्राहकों और बेकरी वालों में सिरफ... Indore Metro Yellow Line Update: इंदौर में शुरू हुई मेट्रो ट्रेन! जानें 17 किमी रूट का किराया, टाइमि... Indore Beautician Suicide Case: दिल्ली की ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा आत्महत्या मामले में इंदौर का पाइप ... Chhindwara Dangal News: मिट्टी के गोले में दांव-पेच और देसी कसरत; जानें ओलंपिक तक पहुंची छिंदवाड़ा क... Jabalpur Unique Ganesh Pandal: जबलपुर में हवा में विराजे गणपति! सड़क के 7 फीट ऊपर बना पंडाल, नीचे से...
मध्यप्रदेश

सात वर्षीय बालक को श्वान ने नोचा, जिला अस्‍पताल पहुंच रहे प्रत‍िदिन 50 पीड़‍ित

रतलाम। रविवार को सज्जनविहार कालोनी में सात वर्षीय बालक को श्वान ने नोच लिया। आसपास के लोगों ने बालक को श्वान से छुड़वाया और जिला अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया। जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 50 लोगों को श्वान के काटने के चलते एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।

रविवार सुबह करीब 10:30 बजे सज्जनविहार कालोनी में सात वर्षीय बालक दक्ष पुत्र प्रतापसिंह पर श्वान ने हमला कर दिया। इससे यश के चेहरे व हाथ पर घाव हो गए।

रहवासियों ने श्वान को भगाया और यश को अस्पताल ले गए। रहवासी समिति के अध्यक्ष बालमुकंद योगी ने बताया कि नगर निगम अमला श्वानों की धरपकड़ नहीं कर रहा है।

इससे बच्चों व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा है। मालूम हो कि नगर निगम ने पूर्व में जयपुर की फर्म को ठेका देकर 5000 श्वानों का बधियाकरण करवाया था।

इसके बाद नए सिरे से प्रक्रिया की गई, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। शहर में 10 से 20 श्वानों के झुंड सड़कों पर घूमते रहते हैं। प्रतिदिन दो या तीन लोगों को श्वानों के हमले का शिकार होना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button