ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
झारखण्ड

मॉब लिंचिंग के बाद बंगाल भाग गया था आरोपी, ट्रेन से उतरते ही हुआ गिरफ्तार

गिरिडीह: जमीन विवाद में हिरोडीह थाना क्षेत्र के मनिकबाद निवासी कमलेश सिंह की हत्या पीट-पीटकर की गई थी. भीड़ ने कमलेश को घेरकर मारा था. घटना धनवार थाना इलाके अंतर्गत सिरसाई में 17 दिसंबर को घटी थी. इस मामले को लेकर मृतक के पिता के आवेदन पर धनवार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मृतक के पिता के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी किशोरी अग्रवाल और शशिकांत अग्रवाल को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था.

अब इस मामले में तीसरी सफलता धनवार थाना पुलिस को लगी है. धनवार थाना प्रभारी सतेंद्र पाल की अगुवाई वाली टीम ने इस कांड के अभियुक्त विनोद मोदी अग्रवाल ऊर्फ बीनू को गिरफ्तार कर लिया है. विनोद को डोमायडीह से गिरफ्तार किया गया है. विनोद की गिरफ्तारी उस वक्त की गई जब वह कोडरमा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर घर की तरफ आ रहा था. गिरफ्तारी की पुष्टि धनवार थाना प्रभारी ने की हैं.

कोलकाता भाग गया था बीनू

इधर, पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बीनू कोलकाता भाग गया था. एसपी डॉ बिमल कुमार ने जब मामले के एसआईटी गठित की तो टीम कोलकाता तक पहुंची. थाना प्रभारी सतेंद्र पाल भी दल बल के साथ कोलकाता गए थे. कोलकाता में बीनू नहीं मिला. इस बीच शुक्रवार की रात को पुलिस को यह पुख्ता सूचना मिली कि विनोद मोदी कोलकाता से वापस अपने घर आ रहा है. एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और विनोद मोदी को गिरफ्तार किया.

Related Articles

Back to top button