ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
मध्यप्रदेश

महिला ने अपने तीसरे पति को कोल्डड्रिंक में मिलाकर पिलाई चूहे मारने की दवा, 5 माह पहले की थी शादी

ग्वालियर। ग्वालियर में एक महिला ने ही अपने पति की जान लेने की कोशिश की है। महिला ने पति को कोल्डड्रिंक में चूहे मारने की दवा मिलाकर पिला दी। इसके बाद महिला के पति की तबियत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगी। वह अस्पताल पहुंचा। रात को इस मामले में बहोड़ापुर पुलिस को भी सूचना दी गई। महिला ने 5 माह पहले ही युवक से शादी की थी। महिला की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले दो शादियां हो चुकी हैं, वह दोनों पति से अलग रहती है।

बहोड़पुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोतीझील इलाके में रहने वाला मोहित शर्मा रात को ड्यूटी से घर लौटकर आया। वह अपने घर पहुंचा और इसके बाद उसने पत्नी कोमल से खाना मांगा। पत्नी ने उसे खाना दे दिया। इसके बाद पत्नी कोल्डड्रिंक ले आई। कोल्डड्रिंक में चूहे मारने की दवा मिलाकर उसे दे दी। कोल्डड्रिंक पीते ही उसे उल्टियां होने लगी। जब उसने पत्नी से पूछा तो वह बोली उसे कुछ नहीं पता। फिर मोहित को चूहे मारने की दवा का रैपर पड़ा मिला। वह तुरंत समझ गया। वह अस्पताल पहुंचा। फिर पुलिस को सूचना दी गई। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने इस मामले में मोहित की शिकायत पर उसके पति पर एफआइआर दर्ज कर ली है। मोहित ने पुलिस को बताया कि कोमल की यह तीसरी शादी है। पांच माह पहले ही शादी हुई थी। इससे पहले दोनों पतियों से झगड़ा हुआ और वह अलग हो गई। उससे दोस्ती हुई। फिर उसने शादी कर ली।

Related Articles

Back to top button