ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
विदेश

भारत के धारा 370 पर फैसले से सदमे में पाकिस्तान, मोदी के खिलाफ यूं निकाली भड़ास

इस्लामाबादः भारत में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले के बाद पाकिस्तान सदमें मेंं है। पाकिस्तान मीडिया में इस मुद्दे पर कई प्रतिक्रियाएं आ रहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली जा रही है।  हालांकि इस मुद्द पर पाक सरकार की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आयाहै लेकिन  पाक मीडिया में एक डिबेट के दौरान पाक के राजनीतिक विशेषज्ञ हारिस नवाज के कहा कि भारत के जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में उठाएंगे

उन्होंने कहा कि ये पाकस्तानियों के लिए इम्तिहान की घड़ी और आज उन्हें साबित करना होगा कि वे सही में पाक के साथ हैं । मोदी सरकार के खिलाफ बौखलाहट बयान करते हुए उन्होंने कहा कि इमरान खान सरकार द्वारा बार-बार बातचीत का न्यौता देने के बावजूद मोदी सरकार द्वारा ये कदम उठाना पाक के साथ ज्यादती है। उन्होंने कहा कि इस समय पाक की कि सभी पार्टियों को एकजुट होकर भारत के इस फैसले का सख्ती से विरोध करना चाहिए। एक अन्य राजनीतिक विशेषज्ञ ने कहा कि भारत अमेरिका के साथ अपने रिश्तों की प्रागढ़ता फायदा उठा रहा है। इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्ता को ठुकरा कर नरेंद्र मोदी अमेरिका के साथ अपने संबंधों का नाजायज फायदा उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस फैसले के खिलाफ लड़ना चाहिए और हर एक्शन को तैयार रहना होना चाहिए

 पाक विशेषज्ञों ने घाटी के बाद जम्मू में भी मोबाइल इंटरनेट बंद करने को जुल्म की इंतेहा कहा उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने राज्य में कम्युनिकेशन के सारे रास्ते बंद कर व कश्मीर औऱ जम्मू घाटी में धारा 144 लागू कर धोखा किया है। उन्होंने महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला और सज्जाद लोन समेत श्रीनगर में हुई मीटिंग में शामिल तमाम नेताओं को नजरबंद करना मोदी सरकार की सबसे बड़ी ज्यादती बताया

राजनीतिक विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट जनरल नईम खादिम लोधी ने कहा कि ये अहम होगा कि इस मामले में भारत का विपक्ष क्या फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि हमारा पक्ष तो मजबूत है लेकिन पाक कि आवाज को सही तरीके से नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाक हमेशा से कश्मीर मुद्दे पर हमेशा से अपनी बात रखने में नाकाम रहा है । यही वजह है कि भारत ने धारा 370 पर अपना कदम बढा दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीरियों के अधिकारों पर डाका डाला है ।

बता दें कि  राज्यसभा में हंगामे के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान कर दिया है। राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद की ओर से जारी संवैधानिक आदेश के बाद ही शाह ने जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के कई खंड लागू नहीं होंगे। सिर्फ खंड एक बचा रहेगा. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया । उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा और लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button