ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
मध्यप्रदेश

मैनिट का दीक्षा समारोह 25 को होगा, 3159 विद्यार्थियों को उपाधि मिलेगी

भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (मैनिट) का 19 वां और 20 वां दीक्षा समारोह 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें वर्ष 2022 और 2023 बैच के पासआउट 3159 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। दीक्षा समारोह में दोनों बैच को मिलाकर यूजी में 34 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान दोनों बैच के 3159 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। मैनिट प्रबंधन ने बताया कि यह कार्यक्रम 25 नवंबर को सुबह 9.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा। समारोह में मैनिट के कुलपति और कुलसचिव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।

2022 के 962 विद्यार्थी

वर्ष 2022 बैच के दीक्षा समारोह में यूजी में 962 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएंगी। इनमें बीटेक के 849, बीआर्क 76 और बी प्लान के 37 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी। वहीं पीजी में एमबीए के 31, एमसीए 94, एमटेक के 425 व एम प्लान के 34 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। पीजी में 584 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी। इसमें 34 विद्यार्थियों में 17 को स्वर्ण और 17 को रजत पदक मिलेगा। समारोह में 36 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। इस बैच के 1582 विद्यार्थियों को उपाधि मिलेगी।

वर्ष 2023 बैच के 1577 विद्यार्थी

2023 बैच के 20वें दीक्षांत में यूजी में बीटेक के 925, बी आर्क 78 और बी प्लान में 39 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी।कुल एक हजार 42 को डिग्री बांटी जाएगी। 34 विद्यार्थियों में से 17 को गोल्ड और 17 को सिल्वर मेडल मिलेगा। वहीं, पीजी में 22 एमबीए, 105 एमसीए, 298 एम टेक, 31 एम प्लान, 15 को एमएससी फिजिक्स और 14 को एमएससी केमिस्ट्री की उपाधि मिलेगी। पीजी में 485 को डिग्री बांटी जाएगी। इसमें 50 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। इसमें 1577 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी।

Related Articles

Back to top button