ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
मध्यप्रदेश

खंडवा रोड पर होगा गो पूजन, धरावरा धाम में अन्नकूट महोत्सव

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 20 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। गोपाष्टमी पर शहरभर की गोशालाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही कार्यशाला, नृत्य स्पर्धा और संगीत की सभा भी होगी। जैन संतों की धर्मसभा का आयोजन भी होगा।

– चातुर्मास के चलते शहर में इन दिनों कई संत-मुनि आए हुए हैं। इसमें दिगंबर जैन संत आचार्य विहर्ष सागर महाराज के प्रवचन मोदीजी की नसिया बड़ा गणपति पर होंगे। प्रवचन सुबह 8.45 बजे होंगे।

– कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर अखण्ड परमधाम आश्रम खण्डवा रोड पर गो पूजन, गो भोग एवं गो माता की आरती के आयोजन होंगे। आयोजन सुबह से शाम 4 बजे तक होंगे।

– दीपावली भी बीत चुकी है और वर्ल्ड कप का दौर भी थम चुका है। अब आप फिर शहर के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। इसी कड़ी में आप रवींद्र नाट्यगृह में हो रहे मैजिक शो का आनंद शाम को लेने जा सकते हैं। शाम 4 बजे से जादूगरी का आनंद लें।

– एरोड्रम रोड स्थित श्रीविद्याधाम पर गोवंश के लिए अन्नकूट महोत्सव शाम 5 बजे आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में होगा। गोपूजन एवं 56 भोग दर्शन के साथ इस महोत्सव का शुभारंभ होगा।

– अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग दर्शन धार रोड़ स्थित धरावरा धाम में साकेतवासी महंत घनश्यामदास महाराज के पुण्य स्मरण में होगा। इसमें वर्तमान पीठाधीश्वर सुखदेवदास महाराज के सान्निध्य में शाम 6.30 बजे आराध्य को भोग लगाकर आरती की जाएगी।

Related Articles

Back to top button