ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
धार्मिक

Dev Uthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान

इंदौर। पौराणिक मान्यता है कि करीब 4 माह के चातुर्मास के बाद देवउठनी एकादशी पर सभी देवता जागते हैं। चातुर्मास के चार माह के दौरान सृष्टि का भार भगवान भोले शंकर उठाते हैं और हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जब देवउठनी एकादशी मनाई जाती है तो इस दिन से सृष्टि का संचालन भगवान विष्णु करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विशेष आराधना की जाती है। ऐसे में यदि जातक अपनी राशि के अनुसार, इन चीजों का दान करेगा तो उसे पुण्य फल की प्राप्ति होगी।

मेष राशि वालों को लाल मिर्च, लाल मिठाई और मसूर दाल का दान करें।

वृषभ राशि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए दूध, दही, चावल और चीनी का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों को हरी सब्जियों का दान करें। गाय को चारा जरूर खिलाना चाहिए।

कर्क राशि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को सफेद रंग के कपड़े दान करना चाहिए। भोजन का भी दान कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को गेहूं, मूंग दाल, गुड़ और मूंगफली का दान करना चाहिए। रुके हुए काम पूरे होते हैं।

कन्या राशि

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए कन्या राशि वालों को हरे रंग की साड़ी दान में दें। हरे रंग की खाद्य सामग्री भी दान कर सकते हैं।

तुला राशि

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुला राशि वाले जातकों को चावल, चीनी और दूध का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

देवउठनी एकादशी पर वृश्चिक राशि वालों को गुड़, चिक्की और लाल वस्त्र का दान करें।

धनु राशि

भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए केसर युक्त दूध गरीबों को पिलाना चाहिए। इसके अलावा पीले रंग के फल भी दान कर सकते हैं।

मकर राशि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए देवउठनी एकादशी पर धन का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गर्म कपड़ों का दान करें। गरीब लोगों को आप कंबल, स्वेटर और चादर दान कर सकते हैं।

मीन राशि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के वस्त्र, केला, केसर, चने की दाल आदि चीजों का दान करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Back to top button