ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

SBI Alert! खाताधारक जल्द कर लें ये काम, वरना होंगी परेशानी

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को अलर्ट कर कहा है कि अगर किसी ग्राहक का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदला है तो वे इसे जल्द से जल्द बैंक में अपडेट करा लें। ऐसा नहीं होने करने पर आप बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं।

एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर एसबीआई ग्राहकों को मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट करने के लिए कहा है। ट्वीट में बैंक ने कहा है कि ग्राहक अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी तुरंत अपडेट करा लें ताकि कोई भी अहम जानकारी छूट न जाए।

PunjabKesari

जरूरी है मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट करना

  • ओटीपी, पिन (PIN), एक्टिवेशन मैसेज सही मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर आ सके।
  • अकाउंट स्टेटमेंट सही ई-मेल आईडी पर आए। गलत जगह जाने या नहीं मिलने पर आपको परेशानी हो सकती है।
  • एसबीआई बैंक जो भी अहम जानकारी या अलर्ट ग्राहकों को भेजता है, वह आपको मिल सके।

बता दें कि बैंक में अपना रजिस्टर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदलने के लिए आपको ब्रांच जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। SBI अपने कस्टमर्स को ऑनलाइन रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन देता है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे घर बैठे आप मिनटों में कर सकते हैं ये काम।

ये है बदलने का प्रोसेस

  • इसके लिए सबसे पहले एसबीआई की वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाएं और अकाउंट लॉगइन करें।
  • इसके बाद बाईं तरफ सबसे ऊपर के सेक्शन My Accounts and Profile पर जाएं और यहां ड्रॉप डाउन करें.
  • अब profile पर क्लिक करें, यहां इसके बाद Personal details/Mobile पर क्लिक करें।
  • अब profile password डालें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  • यहां एक लिंक ‘Change Mobile Number-Domestic only (Through OTP/ATM/Contact Centre)’ पर क्लिक करें।
  • एक नया स्क्रीन ‘Personal Details-Mobile Number Update’ के साथ ओपन होगा।
  • यहां अपना नया मोबाइल नंबर टाइप करें, फिर इसे रीटाइप करें।
  • अब एक पॉप अप मैसेज ‘Verify and confirm your mobile number xxxxxxxxxx’ सामने आएगा। फिर आगे बढ़ने के लिए ‘OK’ क्लिक करें।
  • अब जो नया स्क्रीन आपके सामने खुलेगा, उसमें मोबाइल नंबर अप्रूवल के लिए तीन अलग-अलग मोड दिखाई देंगे।
  • इस मोड में एक होगा- OTP on both the Mobile Number, दूसरा होगा- IRATA : Internet Banking Request Approval through ATM और तीसरा होगा- Approval through Contact Centre

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button