ब्रेकिंग
Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स...
मध्यप्रदेश

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, इंदौर संभाग में 900 से अधिक केस, सबसे ज्यादा इंदौर में

इंदौर। डेंगू के मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इंदौर के साथ ही संभागभर में इसके मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस वर्ष संभागभर में अब तक 940 मरीज मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीज इंदौर जिले में 425 मिले हैं। इनमें 278 पुरुष, 147 महिला और 40 बच्चे शामिल हैं। इंदौर में इस बार डेंगू के मरीजों की संख्या ने पिछले साल का भी रिकार्ड तोड़ दिया है।

मलेरिया के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। संभाग में अब तक मलेरिया के करीब 130 मरीज मिल चुके हैं। इंदौर में ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा मरीज शहरी क्षेत्र में मिले हैं। इस वर्ष डेंगू से अब तक मौत नहीं हुई है।

घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें

जिला मलेरिया अधिकारी डा. दौलत पटेल ने बताया कि लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि घर और आसपास पानी एकत्र न होने दें। लार्वा समाप्त भी कर रहे हैं। टीम अभी तक एक लाख से अधिक घरों में सर्वे कर चुकी है। इनमें से दो हजार से अधिक स्थानों पर लार्वा पाया गया था, जिसे खत्म कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button