ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
धार्मिक

तुलसी को दीपक दें और प्रवेश द्वार रखें साफ, सिर्फ ये दो काम करने से भी प्रसन्न हो जाएंगी देवी लक्ष्मी

इंदौर। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख और शांति के साथ-साथ संपदा भी आए। पौराणिक ग्रंथों में धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई व्रत व उपायों के बारे में बताया गया है। यदि किसी को जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति करनी है तो देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय जरूर करना चाहिए।

आर्थिक तंगी दूर करती है देवी लक्ष्मी

वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, देवी लक्ष्मी को धन, वैभव, सुख-संपदा की देवी माना गया है। वास्तु शास्त्र में भी यह माना गया है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। ऐसे में सिर्फ इन दो उपायों को रोज करने से ही परिवार से आर्थिक संकट दूर हो जाता है।

रोज तुलसी माता के सामने जलाएं रोज दीपक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा बेहद प्रिय है। देवी लक्ष्मी को यदि प्रसन्न करना है तो तुलसी माता की भक्ति जरूर करना चाहिए। यदि रोज सुबह शाम तुलसी के सामने घी का दीपक लगाते हैं तो देवी लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती है। घर-परिवार में समृद्धि आती है। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर भी रोज शाम को दीपक लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई और रोशनी रहती है, उसी घर में देवी लक्ष्मी प्रवेश करती है।

घर का मुख्य द्वार हमेशा रखें साफ

ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि यदि घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा रहेगा तो देवी लक्ष्मी की नजर वहीं सबसे पहले पड़ेगी। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर कभी भी मकड़ी के जाले नहीं लगे होना चाहिए। मुख्य द्वार पर रोज पोछा भी जरूर लगाना चाहिए। संभव हो तो मुख्य द्वार पर रोज फूलों की माला भी लगाना चाहिए।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Related Articles

Back to top button