ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
टेक्नोलॉजी

अब बिना मोबाइल नंबर भी कर सकेंगे WhatsApp अकाउंट लॉगिन, IOS यूजर के लिए जारी हुआ नया फीचर

नई दिल्ली। अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वॉट्सऐप अपने यूजर के लिए एक नया अपडेट ला रहा है। अब वॉट्सऐप यूजर ईमेल एड्रेस को अपने अकाउंट से लिंक कर सकेंगे।

नए फीचर की मदद से आप आसानी से अपने वॉट्सऐप आकउंट को ईमेल एड्रेस की मदद से लॉगिन कर सकेंगे। फ़िलहाल ये फीचर्स अभी आईओएस यूजर के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। आइए जानते हैं नया फीचर क्या है और ये कैसे काम करता है।

वॉट्सऐप ईमेल एड्रेस वेरिफिकेशन फीचर हुआ उपलब्ध

जैसा कि WABetaInfo द्वारा देखा गया है, वॉट्सऐप ऐप स्टोर पर iOS के लिए 23.24.70 अपडेट जारी कर रहा है, जो एक्स्ट्रा वेरिफिकेशन प्रोसेस लाता है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह फीचर बहुत जल्द एंड्रॉइड यूजर के लिए उपलब्ध है। इसे लिखने तक, हमें iOS और Android दोनों पर ईमेल वेरिफिकेशन फीचर नहीं मिला है।

लेकिन WABetaInfo का दावा है कि यह फीचर धीरे-धीरे यूजर के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। वॉट्सऐप का दावा है कि नया फीचर यूजर को अपने अकाउंट तक पहुंचने में मदद करता है और दूसरों को दिखाई नहीं देता है।

ईमेल एड्रेस वेरिफिकेशन फीचर ऐसे करें इस्तेमाल

वॉट्सऐप ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि प्राइमरी लॉगिन मेथड सिर्फ मोबाइल नंबर ही होगा। ईमेल एड्रेस वेरिफिकेशन उन यूजर के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो कम सेलुलर नेटवर्क क्षेत्र में रहते हैं। नया फीचर का इस्तेमाल करने के लिए Settings > Account > Email Address पर जा सकते हैं।

नया फीचर सेट करने के बाद यूजर SMS के बजाय ईमेल के माध्यम से 6 अंकों का कोड प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपके पास अभी तक यह फीचर उपलब्ध नहीं है, तो आने वाले हफ्तों में यह आपके अकाउंट में आ जाएगी।

Related Articles

Back to top button