ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
विदेश

माता-पिता बच्चों को सुलाने के लिए मेलोटोनिन दे रहे, इससे हृदय, दिमाग और व्यवहार पर पड़ रहा बुरा असर

अमेरिका में माता-पिता बच्चों को नियमित रूप से डाइट सप्लिमेंट के तौर पर मेलाटोनिन दवा दे रहे हैं, जिससे बच्चे रात में अच्छी और गहरी नींद सो सकें। इसका चलन तेजी से बढ़ा है, बिना यह जांचे- परखे कि सप्लिमेंट कितना सुरक्षित और प्रभावशील है। हालांकि, कई देशों में मेलोटोनिन को लेने के लिए डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन यानी नुस्खे की जरूरत होती है, लेकिन अमेरिका में ऐसा नहीं है। वैसे, एफडीए ने हर आयु वर्ग के हिसाब से दवा की | डोज तय कर रखी है और सप्लिमेंट उसी मात्रा में देना होता है, लेकिन अमेरिकी माता-पिता पांच साल से भी कम आयु में सप्लिमेंट के तौर पर तय मानक से तीन-चार गुना (दो मिली ग्राम तक) ज्यादा यह दवा दे रहे हैं।

कोलोराडो बोल्डर यूनिवर्सिटी में स्लीप एंड डेवलमेंट साइंटिस्ट हैलॉरेन हार्टस्टीन के अनुसार, माता- पिता वास्तव में नहीं जानते कि ये सप्लिमेंट देते समय वे बच्चों को क्या दे रहे हैं। इसका ज्यादा और नियमित इस्तेमाल फिजियोलॉजी व स्कैंडियन रिदम यानी शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक तौर पर दिक्कतें बढ़ाता है। ऐसे में बच्चों में कई नकारात्मक प्रभाव सामने आ रहे हैं, जैसे- दिनभर वे सुस्त रहते हैं। कई बच्चे तो क्लास में भी सो जाते हैं।

रात में नींद इतनी गहरी होती है कि बिस्तर गीला कर देते हैं। करीब ढाई लाख बच्चे इससे बुरी तरह प्रभावित हैं और दो बच्चों की तो ओवरडोज से मौत भी हो चुकी है। यह सप्लिमेंट सोने-जागने का प्राकृतिक चक्र हमेशा के लिए प्रभावित कर रहा है, इसलिए बच्चे में सप्लिमेंट के साथ दवा लेकर सोने के बजाय खुद से सोने और उठने की आदत बनाएं।

Related Articles

Back to top button