ब्रेकिंग
MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक... Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो...
मध्यप्रदेश

टेंट हाउस में लगी आग, दमकलों की मदद से दो घंटे में पाया काबू

राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगढ़ व खिलचीपुर के बीच में स्थित एक टेंट हाउस में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण टेंट हाउस में रखा सामान जलकर खाक हो गया। लंबे समय तक आग धधकती रही। बाद में दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

तेजी से भड़की आग

जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर में हाइवे किनारे मौजूद एक टेंट हाउस में अचानक आग लग गई। आग तेजी से भड़की और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। यह देख मौकै पर भीड़ जमा हो गई। उधर, नगर पालिका को सूचित कर दमकलों को बुलाया गया। टैंकरों का उपयोग भी आग का काबू करने के लिए किया गया। दो घंटे से अधिक समय की मशक्क्त करने के बाद आग को काबू में किया गया।

आसपास से नहीं आई दमकलें, इसलिए लगा समय

आग लगने के बाद काफी समय तक आसपास से दमकले नहीं आ सकी थीं। मौके पर सिर्फ दो फायर ब्रिगेड मौजूद थी, जो पानी खत्म होने पर भरने जाने के बाद वापस लौट रही थीं। सीमावर्ती क्षेत्रों से तत्काल दमकले नहीं आने के कारण आग पर काबू करने में काफी समय लगा। स्थानीय लोगों का कहना है की समय रहते दमकले आ जातीं तो जल्द ही आग पर काबू पाया जा सकता था.

पूरा सामान जलकर खाक होने का अनुमान

जिस हिसाब से आग ने विकराल रूप लिया, उससे टेंट में मौजूद संपूर्ण सामान के जलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। टेंट मालिक का कहना है कि पूरे परिसर में टेंट का सामान भरा हुआ था।

Related Articles

Back to top button