ब्रेकिंग
विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था... संसद में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर घमासान जारी, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18...
धार्मिक

उज्‍जैन में शिप्रा नदी के किनारे 27 नवंबर से लगेगा कार्तिक मेला

उज्जैन। खान-पान, शृंगार एवं घर का साजो-सामान बेचने वाले व्यापारियों एवं खरीदार शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम इस वर्ष भी शिप्रा नदी किनारे कार्तिक पूर्णिमा (27 नवंबर) से लोक पारंपरिक एक माह का कार्तिक मेला लगाएगी।

अगले माह ही नजर आएगा भव्‍य स्‍वरूप

निर्धारित तारीख पर औपचारिक उद्घाटन होगा मगर मेला अपने भव्य स्वरूप में अगले माह ही भर पाएगा। वजह, निर्वाचन आयोग से मेला लगाने की अनुमति देरी से मिलने के कारण दुकान आवंटन सहित अन्य कार्रवाई पिछड़ना है।

अस्थायी दुकानों के लिए भूमि आवंटित करने को ई-निविदा निकाली

फिलहाल निगम ने मेले में अस्थायी दुकानों के लिए भूमि आवंटित करने को ई-निविदा निकाली है। कहा है कि 28 नवंबर की शाम 6 बजे तक पोर्टल के माध्यम से निविदा प्रस्ताव जमा किए जा सकेंगे। इसी रात रात 9 बजे प्रस्ताव खोल सर्वाधिक कीमत का प्रस्ताव देने वालाें को दुकान खोलने की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button