ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
धार्मिक

इस दिन से शुरू होने जा रहा है श्रीकृष्ण का प्रिय महीना, बेहद महत्वपूर्ण है मार्गशीर्ष मास

इंदौर। सनातन धर्म में मार्गशीर्ष माह को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे अगहन माह भी कहा जाता है। यह महीना मुख्य रूप से भगवान श्री कृष्ण का प्रिय महीना माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के बाद मार्गशीर्ष माह शुरू होता है। ऐसे में मार्गशीर्ष माह मंगलवार, 28 नवंबर 2023 को शुरू हो रहा है। यह महीना मंगलवार, 26 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगा। मार्गशीर्ष माह को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन जरूर करना चाहिए।

मार्गशीर्ष माह का महत्व

मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होता है। इसलिए इस माह को मार्गशीर्ष कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह पवित्र मार्गशीर्ष माह में हुआ था। भगवत गीता में कहा गया है कि इस माह में भगवान श्री कृष्ण का विशेष प्रभाव रहता है। ऐसे में इस महीने में भगवान कृष्ण की पूजा करने से जीवन के सभी सुखों का आनंद मिलता है और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

मार्गशीर्ष माह में श्रद्धालु तीर्थ स्थलों पर जाकर पवित्र स्नान करते हैं। इसके अलावा, इस महीने में शंख की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। मार्गशीर्ष या अगहन माह में कपूर जलाकर तुलसी की परिक्रमा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस खास महीने में भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button