ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
खेल

SA vs ENG: इंग्लिश विकेटकीपर बटलर की ‘शर्मनाक’ हरकत, आखिरी सीरीज खेल रहे फिलैंडर को कही ‘गंदी’ बात

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की। केपटाउन में खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के आखिरी दिन इंग्लैंड ने 189 रन से जीत हासिल की। मैच के दौरान इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने साउथ अफ्रीका की तरफ से आखिरी सीरीज खेलने उतरे गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर को अपशब्द कहे।

साउथ अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा की है। आखिरी सीरीज में खेलने उतरे फिलैंडर ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी अच्छे हाथ दिखाए थे। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी इस खिलाड़ी ने 51 गेंद खेलकर 8 रन की पारी खेली।

बटलर ने फिलैंडर को कहे अपशब्द

इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने केपटाउन टेस्ट के आखिरी दिन बल्लेबाजी कर रहे फिलैंडर को विकेट के पीछे से अपशब्द कहे। बटलर ने फिलैंडर को बेहद गंदी बात कही जिसे स्टंप माइक ने कैच कर लिया। इंग्लिश विकेटकीपर द्वारा कही जा रही बात को साफ साफ सुना जा सकता था।

डेल स्टेन ने की बटलर की निंदा

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बटलर द्वरा फिलैंडर को कहे अपशब्द की निंदा की है। टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके स्टेन ने ट्वीटर पर बटलर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह बहुत की तेज और साफ था।

इंग्लैंड ने जीता दूसरा टेस्ट 

चार मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 438 रन का लक्ष्य रखा था। मैच के आखिरी दिन साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने यह मैच 189 रन से जीता। सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने 107 रन से जीत दर्ज की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button