ब्रेकिंग
Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे... Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग...
मध्यप्रदेश

मैनिट के दीक्षा समारोह में उपाधि पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट), भोपाल, का दीक्षा समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस समारोह में वर्ष 2020 और 2023 में अपने अकादमिक कार्यक्रम पूर्ण करने वाले 3177 छात्र स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने हेतु पात्र थे। इनमें से 1726 छात्रों ने दीक्षा समारोह में शामिल होकर बीटेक., बीआर्क., बी प्लान., एमटेक, एमएससी., एमबीए, एमसीए और पीएचडी की उपाधियां प्राप्त कीं | संस्थान द्वारा मेधावी छात्रों को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, संस्थान स्वर्ण पदक, संस्थान रजत पदक, प्रायोजित पदक तथा प्रावीण्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

दो पूर्व छात्रों को विशेष सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो. एम जगदेश कुमार थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर संस्थान के दो पूर्व छात्रों – वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी विवेक देवांगन एवं अमेरिका में उद्यमी वेंकटेश शुक्ल मौजूद रहे। दोनों ने पूर्व छात्रों को उनकी महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के आधार पर संस्थान द्वारा ‘प्रख्यात पूर्व छात्र सम्मान’ (डिस्टिंग्विश्ड एलुमनस अवार्ड) से सम्मानित किया।

उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान निदेशक एवं शासी निकाय अध्यक्ष प्रो. करुणेश कुमार शुक्ल ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उसके द्वारा शिक्षा और शोध की गुणवत्ता सुधारने हेतु किये जा रहे प्रयासों का ब्यौरा प्रस्तुत किया | शुक्ल ने उच्च गुणवत्ता वाली छात्रोन्मुखी शिक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए छात्रों से आह्वान किया कि वे जीवनभर अपनी सीखने की ललक को जीवित रखें और लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए संस्थान, अभिभावकों और राष्ट्र को गौरवान्वित करें। कार्यक्रम का संचालन संकायाध्यक्ष (अकादमिक) प्रो. एमएम मलिक ने किया।

Related Articles

Back to top button