ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
विदेश

48 घंटे में ही इजराइल ने राफा में मचा दी तबाही, बॉर्डर खोलने को भी राजी नहीं

इजराइल सेना ने 7 फरवरी को राफा बॉर्डर को सीज करते हुए राफा में धावा बोल दिया. जिसके बाद घनी आबादी वाले इस इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. राफा में हमले से एक दिन पहले इजराइल ने नागरिकों से सेंट्रल गाजा और दूसरे इलाकों में भागने के आदेश दिए थे. जिसके बाद से हजारों नागरिक राफा से खान यूनिस की तरफ जाते हुए नजर आए हैं. आइये जानते हैं हमले की शुरुआत के बाद से अब तक क्या अहम डेवेलपमेंट हुए हैं.

इजराइल के इस हमले ने पूरी दुनिया में इजराइल के खिलाफ गुस्से को एक बार फिर भड़का दिया है. अमेरिका के शहरों में प्रदर्शन और तेज हो गए हैं. अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक 7 मई से अब तक इजराइल के ऑपरेशन में 35 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और करीब 129 नागरिक घायल हुए हैं. वहीं IDF के मुताबिक उसने अपने ऑपरेशन में 30 हमास के लड़ाकों को मार गिराया है.

अमेरिका ने हथियार सप्लाई पर लगाई रोक

राफा हमले से पहले अमेरिकी चिंताओं को नजरअंदाज करने पर बाइडेन ने इजराइल को की जाने वाली हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाने की बात कही है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि अमेरिका इजराइल को डिफेंस वेपन देना जारी रखेगा जैसे, आयरन डोम, सेफ्टी शील्ड आदि.

राफा बॉर्डर खोलने की अपील

मिस्र की सीमा से लगा राफा क्रॉसिंग पिछले 7 महीनों से गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने का एकमात्र सहारा था. इजराइल सेना द्वारा इसको सीज किए जाने के बाद गाजा में मानवीय मदद के सभी रास्ते बंद हो गए हैं. संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानव अधिकार संगठनों ने इजराइल से राफा क्रॉसिंग को दोबारा से खोलने की अपील की है.

राफा से भाग रहे फिलिस्तीनी

भीड़भाड़ वाले राफा के पूर्वी इलाके में हमास-इजरायल की लड़ाई तेज होने के बाद तबाही की चेतावनी को देखते हुए हजारों विस्थापित, डरे और थके हुए फिलिस्तीनियों ने एक बार फिर अपना सामान पैक कर राफा से भागना शुरू कर दिया है.

समझौते के लिए काहिरा में बातचीत जारी

राफा में लड़ाई शुरू होने के बीच काहिरा में इजराइल डेलीगेशन और हमास के बीच सीजफायर पर नेगोशिएशन जारी है. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन का कहना है कि हमास और इज़राइल युद्धविराम से ज्यादा दूर नहीं हैं और समझौते पर पहुंचने के लिए उन्हें वह सब करना चाहिए जो वे कर सकते हैं.

वेस्ट बैंक में रेड

राफा में हमले की शुरुआत के साथ-साथ इजराइल सेना ने अपने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में भी रेड कर कई फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है. बता दें राफा इंवेजन के बाद वेस्टबैंक के इलाकों में इजराइल के खिलाफ विरोध देखने मिला है.

Related Articles

Back to top button