ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
धार्मिक

उत्पन्ना एकादशी पर इन उपायों को अपनाने से होगा आर्थिक लाभ

इंदौर। सनातन धर्म को मानने वालों के एकादशी की काफी मान्यता है। एकादशी भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा का महत्व है। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष पर उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है। उत्पन्ना एकादशी पर आप भगवान विष्णु की पूजा कर व्रत रखते हैं तो आपको हर मनोकामना पूरा होने का आशीर्वाद मिलता है। यह आपके भविष्य के लिए काफी शुभ हो सकता है।

माता लक्ष्मी की पूजा भी उत्पन्ना एकादशी पर होती है। माता लक्ष्मी को इस दिन खुश करने से आर्थिक लाभ होता है। उत्पन्ना एकादशी पर कुछ उपायों को कर जीवन में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। इस आर्टिकल में ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी ने बताया है आपको क्या करना है।

ब्रह्म मुहूर्त में करें स्नान

उत्पन्ना एकादशी वाले दिन बह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर चाहिए। फिर पूजा कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

भगवान विष्णु की प्रतिमा करें स्थापित

ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर पूजा करें। सबसे पहले भगवान श्री हरि विष्णु की प्रतिपा को पूजा घर में स्थापित करें। फिर श्रीहरि को फल, फूल, धूप-पीप और नैवेद्य चढ़ाएं। भगवान विष्णु को पंचामृत अर्पित करें।

भोग में तुलसी दल अवश्य डालें

भगवान विष्णु का भोग लगाते समय एक बात का विशेष ध्यान रखें कि उसमें तुलसी जरूर डालें। भगवान विष्णु इससे बहुत खुश होंगे।

चौमुखी दीपक जरूर जलाएं

शाम के समय पूजा करते समय भगवान विष्णु की पूजा करें। इस दौरान चौमुखी दीपक को जलाएं। फिर घी के दीपक को तुलसी मैया के पौधे पर जला दें। इस दौरान विष्णुसहस्त्रनाम का जप करें।

Related Articles

Back to top button