ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
विदेश

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ 5 बड़े देशों से मांगा साथ, कहा- अब सच्चाई को समझें

वॉशिंगटनः ईरान के साथ बढते टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के विनाशकारी बर्ताव को लंबे समय तक दुनिया ने बर्दाश्त किया। अब ईरान के खिलाफ ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और चीन को एकजुट होकर साथ देना चाहिए। राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अब समय आ गया कि ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और चीन को सच्चाई को समझना चाहिए और साथ ही ईरान के साथ साल 2013 में की गई मूर्खतापूर्ण परमाणु डील को खत्म करना चाहिए।

ट्रंप ने ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और चीन से अपील करते हुए कहा कि अब हमको मिलकर ईरान के साथ एक नई डील करनी चाहिए, ताकि दुनिया को सुरक्षित और पीसफुल बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि दुनिया के देशों ने मिडिल ईस्ट समेत अन्य क्षेत्र में ईरान के विनाशकारी व्यवहार को लंबे समय तक बर्दाश्त किया, लेकिन अब वो दिन बीत चुके हैं। ट्रंप ने ईरान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी जड़ा। उन्होंने कहा कि ईरान आतंकवाद का प्रयोजक है। उसके परमाणु हथियार हासिल करने से दुनिया को खतरा पैदा हो जाएगा, जो हम कभी नहीं होने देंगे।

ट्रंप ने कहा कि पिछले हफ्ते हमने दुनिया के सबसे बड़े आतंकी कासिम सुलेमानी को ढेर कर दिया था। वह अमेरिकियों के लिए खतरा बन गया था।सुलेमानी को बहुत पहले ही मार दिया जाना चाहिए था।सुलेमानी को मार कर हमने आतंकवाद को कड़ा संदेश दिया है। ट्रंप ने ईरान के मिसाइल हमले में 80 अमेरिकियों के मारे जाने के दावे को भी खारिज कर दिया। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने 16 मिसाइलें दागी और इस हमले में किसी भी अमेरिकी सैनिक की मौत नहीं हुई है और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button