ब्रेकिंग
All India Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें... Indore News Update: आज इंदौर आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, स्वामित्व योजना कार्यक्रम में... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आ रहे राहुल गांधी; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हों... MP Cabinet Decision: डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला! जल निगम बना 'जल एवं स्वच्छता निगम', ₹57 करोड़ का ब... Bhopal Airport Winter Schedule: भोपाल से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द! विंटर शेड्यूल में... Gwalior Crime News: KRH में शर्मनाक वारदात! जुड़वा बेटियों के जन्म से गुस्साए पति ने प्रसूता पत्नी प... Ratlam Murder Case: जमीन का हिस्सा न देना पड़े इसलिए देवर-ससुर ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जान; रत... Bhopal News: ओवैसी के कार्यक्रम के बाद भोपाल में बढ़ा सियासी पारा, टी. राजा सिंह की सभा के लिए मांगी... Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र...
देश

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बड़ी साजिश, बांग्लादेश बॉर्डर पर रोहिंग्या को दे रहा आतंकी ट्रेनिंग

पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ बांग्लादेश बॉर्डर पर बड़ी साजिश के तहत बांग्‍लादेशी आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन (JMB) को फंडिंग कर रहा है। पाकिस्तान की तरफ से यह फंडिंग रोहिंग्या को आतंकी ट्रेनिंग देने के लिए की जा रही है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रह रहे 40 रोहिंग्या को आतंक की ट्रेनिंग दे रहा है। यह ट्रेनिंग आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन से दिलवाई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा, जैश-ए-मोहम्मद और हाफिज सईद की संस्था फलाह-ए-इंसानियत के कई एजेंट भी रोहिंग्या को रेडिक्लाईज करने के लिए कॉक्स बाजार के इलाके में सक्रिय हैं। सूत्रों के अनुसार ट्रेनिंग के लिए पहली किस्त में 1 करोड़ से ज्यादा फंड आया है।

खूफिया रिपोर्ट के बाद जेएमबी और रोहिंग्या के आतंकी कनेक्शन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और रॉ को अलर्ट किया गया है। पाकिस्तान को एजेंसी ने आतंक की ट्रेनिंग के लिए सऊदी अरब, मलेशिया, पाकिस्तान और यूके के जरिये फंडिंग भी कराई है। बांग्लादेश में हरिनमारा की पहाड़ियों में रोहिंग्याओं को ट्रेनिंग दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button