ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

कोलार सिक्स लेन में बाधक बन रहे अतिक्रमण पर लगाए नीले निशान

भोपाल। कोलार सिक्स लेन रोड के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी की टीम द्वारा नीले निशान लगाए गए हैं। इससे पहले अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए गए थे, लेकिन अब यह रंग बदल दिया गया है। टीम द्वारा घर और दुकान के बाहर लगाए जा रहे इन नीले निशानों ने यहां के रहवासी और कारोबारियों को परेशानी में ला दिया है। पीडब्ल्यूडी की टीम ने कोलार के बीमाकुंज से लेकर अनुपम अस्पताल और यहां से लेकर ललिता नगर तक दर्जनों मकान, दुकान और व्यावसायिक संस्थानों पर नीले निशान लगाने का काम किया है। चूंकि एक तरफ की रोड का काम लगभग पूरा हो गया है। अब दूसरी तरफ का काम किया जाना है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने के लिए ये निशान लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसे करीब 100 से ज्यादा निर्माण हैं, जिन्हें हटाना होगा।

कलेक्टर ने दिए थे तेज गति से काम करने के निर्देश

कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को कोलार सिक्स लेन रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए थे। उनके इस दौरे के बाद से ही यहां पर काम में गति देखने को मिल रही है।लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा बिना नोटिस के इस तरह संपत्तियों पर नीले निशान लगाना गलत है, इससे लोग भयभीत हो रहे हैं। एक साल पहले भी ऐसे ही बिना किसी जानकारी के लोगों के घर और दुकानों के बाहर लाल निशान लगा दिए गए थे। वहीं, लोक निर्माण विभाग इसे रूटीन कार्रवाई बता रहा है ।

विधानसभा चुनाव के चलते टल गई थी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटना पहले से तय था, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते इस काम को टाल दिया गया था। अब चुनाव होते ही रोड निर्माण के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। राजनीतिक दल भी रोड को लेकर राजनीति करते रहे हैं, लेकिन जनता को कोई स्थायी समाधान नहीं मिल पाया है।

इनका कहना है

करीब एक साल पहले सड़क के दायरे में आने वाले अवैध निमार्णों पर लाल निशान लगाए गए थे। अब लोक निर्माण विभाग ने कोलार सिक्स लेन निर्माण के लिए जरूरी जगह को लेकर नपती करके नीले रंग से निशान लगाए हैं। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

– अवनींद्र सिंह, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी

Related Articles

Back to top button