ब्रेकिंग
MP Monsoon Update: मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में जून का कोटा पूरा; जानें कब होगी आधिकारिक एं... INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल र... TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स... Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
देश

नशे में मां की हत्या कर बेटे ने किए टुकड़े टुकड़े, Crime सीरियल देखकर रची खौफनाक साजिश

मुम्बई: मुंबई में कई टुकड़ों में मिली लाश के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक महिला के 30 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है। घाटकोपर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उपनगर कुर्ला के निवासी सोहेल शेख ने शराब के नशे में 28 दिसम्बर को कथित तौर पर अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में शव के टुकड़े कर फेंक दिए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी को शराब पीने की लत थी और वह नौकरी भी नहीं करता था। आरोपी की पत्नी भी उसे कुछ महीने पहले छोड़कर चली गई थी। अधिकारी के अनुसार शेख और उनकी मां के बीच 28 दिसम्बर को झगड़ा हुआ था और इसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी मां का गला दबा दिया। उन्होंने कहा, उसे अगली सुबह तक इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसने क्या कर दिया है। पहले वह स्थानीय दरगाह पर गया लेकिन उसे शव ठिकाने लगाने का कोई रास्ता नहीं दिखा। इसके बाद उसे टीवी पर अपराध आधारित एक शो से शव को टुकड़े-टुकड़े करके फेंकने का विचार आया।
अधिकारी ने कहा,  शेख ने शव के टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पीड़िता का धड़ 30 दिसम्बर को विद्याविहार में किरोड रोड से बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। इसके अगले दिन उपनगरीय घाटकोपर में कूड़े के डिब्बे से रेक्जिन शीट में लिपटे पैर बरामद हुए। चार जनवरी को पुलिस को सांताक्रुज-चेंबूर लिंक रोड पर एक पुल के नीचे से सिर मिला। उन्होंने बताया कि तीनों स्थलों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से शेख की पहचान हुई। बाद में उसके पड़ोसियों ने बताया कि उसकी मां कई दिनों से लापता है। शेख ने अपनी बहन को मां के दिल्ली जाने की बात कही थी। इसके बाद जांच के आधार पर बुधवार दोपहर पुलिस शेख के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान शेख ने अपनी मां की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button