ब्रेकिंग
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव
धार्मिक

राजा जैसा जीवन जीते हैं, दिसंबर में जन्मे लोग, हर सुविधा का खूब उठाते हैं आनंद

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र हर महीने में जन्मे लोगों के बारे में बताया गया है। अलग-अलग महीने में जन्मे लोगों की अलग-अलग पर्सनालिटी होती है। दिसंबर महीने में जन्मे लोग बेहद अलग और खास होते हैं। अपनी तेज बुद्धि और कार्यशैली के कारण ऐसे लोग जीवन में खूब तरक्की पाते हैं। दिसंबर महीने में पैदा हुए लोग राजा जैसा जीवन जीते हैं और खूब पैसा कमाते हैं। इन लोगों को कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है। ये लोग अपनी मेहनत दम पर अपने करियर काफी आगे जाते हैं। ये लोग अपने रिश्तों को निभाना अच्छे से जानते हैं। हर मुसीबत में ये अपनों के साथ खड़े रहते हैं।

दिसंबर माह में जन्मे लोग

  • दिसंबर माह में जन्मे लोगों बहुत बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अपना काम जल्दी और आसानी से पूरा कर लेते हैं। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण ये किसी भी मुसीबत का हल आसानी से निकाल लेते हैं।
  • दिसंबर में जन्मे लोग मेहनती भी होते हैं। वे अपने दम पर अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं। ये लोग अपने जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। ये अपने सपनों को पूरा करने के लिए आखिर दम तक मेहनत करते हैं।
  • इन लोगों की एक खासियत यह भी होती है कि ये हर किसी को अपनी मधुर वाणी से मोह लेते हैं। ये लोग अपने परिवार और दोस्तों के काफी करीब होते हैं। वे उनका हर परिस्थिति में साथ देते हैं। ये मुश्किल समय में अपने प्रियजनों का साथ कभी नहीं छोड़ते।
  • ये लोग कड़ी मेहनत करके फल पाने में भरोसा करते हैं, लेकिन कभी-कभी आलसी भी हो जाते हैं। इस वजह से ये एक अच्छा मौका अपने हाथों से गवां देते हैं। कई बार ये लोग अहंकार में आकर अपना बना बनाया काम बिगाड़ लेते हैं।
  • दिसंबर में जन्मे लोगों के लिए लकी नंबर 1, 3 और 8 होता है। वहीं, इन लोगों के लिए शुभ रंग पीला, लाल और बैंगनी होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button