ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

हिमाचल प्रदेश: माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास अनहोनी घटना, मंदिर की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

शिमला: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में माता चिंतपूर्णी मंदिर के निकट दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो भी सार्वजनिक हुआ है जिसमें वह दीवारों पर उकेरी गई बातें दिखाते हुए कह रहा है कि 1984 के सिख दंगों में कथित रूप से शामिल कांग्रेस नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा। ऊना के पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि जांच चल रही है और बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस वीडियो क्लिप की भी जांच कर रही है। यह पहली बार नहीं है जब राज्य में इस प्रकार की घटना सामने आई है। इससे पूर्व, पिछले वर्ष सात मई को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की बाहरी चारदीवारी पर खालिस्तान समर्थक बैनर और भित्तिचित्र बनाए गए थे।

इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए और 153-बी और एचपी ओपन प्लेस (विरूपण निवारण) अधिनियम, 1985 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीडियो क्लिप के आधार पर पन्नू को इस मामले में सह-अभियुक्त और मुख्य साजिशकर्ता आरोपित किया गया है और उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button