ब्रेकिंग
Ganesh Visarjan Tragedy: महाराष्ट्र के पालम में विसर्जन के दौरान 2 युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेश... Farmers Relief Maharashtra: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में ... Hooghly News: श्रीरामपुर में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता बनर्जी ने BJP को घेरा Rajasthan Politics: अयोध्या के बाद अब खाटूश्यामजी में भी हारी भाजपा, कांग्रेस ने दर्ज की रोमांचक जीत Kanpur Crime News: कर्ज और सट्टे में डूबे बेटे ने नौकर को दिए थे 6 लाख रुपये, पुलिस खुलासे में चौंका... Tauqeer Raza Bail Rejected: हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचि... UP Political News: समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के निधन से राजनीतिक गल... UP Crime News: सोनूघाट चौराहे पर युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, विरोध करने पर गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी Rasik Dulari Sharan Death Mystery: वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम में हुआ हादसा, मध्य प्रदेश के रहन... MP Health Department: स्वास्थ्य विभाग की तत्परता; नवजात को 2 घंटे में इंदौर से अहमदाबाद ले गई एयर एं...
मध्यप्रदेश

सुबह से इंदौर में कोहरा और बादलों का डेरा, चलती रही हवाएं

इंदौर। शहर में बुधवार सुबह से ही कोहरा छाया और बादलों का डेरा रहा। बीच में कहीं-कहीं फुहारें भी दिखाई। कोहरे के कारण शहर में दृश्यता करीब 500 मीटर की रही। पिछले दिनों ही मावठा गिरने के बाद अब विशेषज्ञों का अनुमान है कि बादल और धुंध छंटने के बाद शहर में ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी।

बुधवार सुबह करीब 10 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही थी। इंदौर शहर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान में जहां कमी बरकरार रही, वहीं दिन में बादलों की सूरज के साथ लुका-छिपी जारी रही। सुबह धुंध का असर रहा और न्यूनतम दृश्यता दो हजार मीटर तक भी पहुंची। दिन में दक्षिण पूर्वी हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बुधवार को दोपहर तक हल्की धूप खिलेगी लेकिन उसके बाद बादल छाएंगे। ऐसे में दिन के साथ रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

वर्तमान में अरब सागर से मध्य महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका गुजर रही है। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ 30 नवंबर से सक्रिय हो रहा है। इस कारण एक दिसंबर से एक बार फिर इंदौर संभाग सहित प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बादल व बूंदाबांदी का असर दिखाई देगा।

Related Articles

Back to top button