ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
लाइफ स्टाइल

Hyundai ने पेश की अपनी Genesis GV80 Coupe कॉन्सेप्ट

सियोल-दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर ने अपने प्रदर्शनी हॉल जेनेसिस हाउस न्यूयॉर्क में जेनेसिस GV80 कूप कॉन्सेप्ट का अनावरण किया है। आपको बता दें, हुंडई ने एक बयान में कहा कि पिछले साल न्यूयॉर्क में एक्स स्पीडियम कूप के कॉन्सेप्ट का अनावरण किया था। GV80 कूप एक स्पोर्ट्स कार है। GV80 कूप कॉन्सेप्ट के फ्रंट फेसिया में क्वाड लाइट्स से घिरी डबल जी-मैट्रिक्स पैटर्न वाली क्रेस्ट ग्रिल है। जेनेसिस का रियर-व्हील-ड्राइव प्लेटफॉर्म कूप बेस्ड बड़े हुड को दिखाता है।

Genesis GV80 Coupe Concept

फाइव – स्पोक फोर्ज्ड एल्युमिनियम व्हील और कार्बन फाइबर रूफ वाहन के स्पोर्टी स्टाइल को दिखाता है। इसके इंटीरियर में तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील कूप कॉनसेप्ट के स्पोर्टनिस पर अधिक जोर दिया है। जबकि चार बाल्टी सीटें कॉर्नरिंग करते समय आपको इसमें काफी सुरक्षा मिलेगी। हुंडई के स्वतंत्र जेनेसिस ब्रांड का लक्ष्य 2030 तक आठ हाइड्रोजन और बैटरी मॉडल के साथ अपनी लाइनअप को पूरा करना है।

कंपनी का प्लान

वैश्विक बाजारों में एक वर्ष में 400,000 यूनिट बेचने का लक्ष्य है। जेनेसिस लाइनअप GV80 और GV70 SUVs के साथ-साथ G90, G80, इलेक्ट्रिक G80 और G70 सेडान से बनी हुई है। इसमें एक्स स्पीडियम कॉन्सेप्ट की तरह ही फुल-चौड़ाई वाली एलईडी लाइट्स हैं, इसमें ट्रंक-माउंटेड लिप स्पॉइलर और रुफ  से फैला एक सूक्ष्म स्पॉइलर है।

Hyundai Alcazar 2O23

भारतीय बाजार में हाल के दिनों में हुंडई ने अपनी Hyundai Alcazar का 2023 वेरिएंट को लॉन्च किया है। जो एक नए इंजन और दमदार फीचर्स के साथ आती है। वाहन निर्मीता कंपनी ने इस कीर के डिजाइन को काफी दमदार बनाया है।नई Alcazar 1.5 टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन से लैस है जो आरडीई अनुपालन और ई20 ईंधन से तैयार है। यह एक नए फ्रंट एसिया के साथ आती है। आपको बता दें, Hyundai Alcazar एक नए फ्रंट ग्रिल डिजाइन से लैस है जो इस 6- और 7-सीटर SUV के लुक को बढ़ाती है। इसके अलावा इसे’ALCAZAR’ के साथ एक नया पडल लैंप लोगो भी मिलता है।

 

Related Articles

Back to top button