ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मध्यप्रदेश

पिता ही निकला बेटे का कातिल, 3 महीने बाद पुलिस ने गड्ढे से बरामद किया शव

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना में पिता ने अपने ही बेटे को मामूली बात पर मौत की नीद सुला दिया। पुलिस जांच के बाद पता चला कि नाबालिग पिता से मोबाइल की जिद कर रहा था आरोपी ने गुस्से में आकर लाठी से उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसकी लाश को रिश्तेदारों के साथ मिलकर दफना दिया। इसके बाद मृतक को उसके बड़े भाई ने हर जगह तलाशा तो वह नहीं मिला। आखिर में पुलिस से शिकायत की और जांच में इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ।

बेहद हैरान कर देने वाला यह मामला पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के बड़गड़ी पंचायत का है। जानकारी के अनुसार भोला आदिवासी (16) का उसके पिता ठेना आदिवासी से तीन माह पूर्व जनवरी में मोबाइल खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद से भोला लापता हो गया। इसके बाद बड़े भाई को जब कई दिनों से भोला नहीं दिखा तो उनके भाई की तलाश शुरु की। जब हर जगह तलाश के बाद भी भोला नहीं मिला तो बड़े भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। शक के आधार पर जब भोला के पिता ठेना, विशाल गोंड, पप्पू गोंड, बत्तू गोंड से भोला के गुम होने के संबंध में पूछताछ की गई तो मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पता चला कि मोबाइल को लेकर हुए घरेलू विवाद के बाद पिता ने अपने 16 वर्षीय बेटे भोला के सिर पर लाठी से हमला करके हत्या की थी। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता समेत शव दफनाने वाले तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनकी निशानदेगी पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शशिकांत दुबे व थाना प्रभारी बृजपुर की उपस्थिति में खुदाई करके शव भी बरामद कर लिया गया। जहां भोला का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button